एक्सप्लोरर

'गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप...' न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में एक शख्स जो गाना गा रहा है इतना बेसुरा है कि उसकी आवाज सुनकर मुर्दा भी जिंदा हो जाए और वापस मर जाए. शख्स चाहत फतेह अली खान से भी दो कदम आगे है.

आपने गाने कई तरह के सुने होंगे. कोई गाना आपको अच्छा लगता है तो किसी गाने को सुनकर आपको बोरियत होती है. बहरहाल पसंद नापसंद आपका व्यक्तिगत मुद्दा है, लेकिन हर गाने में सुर और ताल जरूर होती है तभी उसे दर्शक पसंद या नापसंद करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल एक वीडियो को देखकर आपको गाने से नफरत हो जाएगी. जी हां, वीडियो में एक शख्स जो गाना गा रहा है इतना बेसुरा है कि उसकी आवाज सुनकर मुर्दा भी जिंदा हो जाए और वापस मर जाए. शख्स चाहत फतेह अली खान से भी दो कदम आगे है. अभी चाहत को इस शख्स जितना बेसुरा होने में सालों लग जाएंगे.

ये गाना सुन अपना माथा पीट लेंगे आप

वीडियो देखकर आपको दूसरी बार हैरानी इस बात की भी होगी कि इस गाने को सुनने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और शख्स बेसुरी आवाज में लोगों को इकट्ठा करने की ताकत अपने अंदर समाए हुए परफॉर्म किए जा रहा है. उसके साथ एक फीमेल सिंगर भी है जो कि शख्स की बेसुरी आवाज में बोरियत का तड़का लगा रही है. यह गाना उस खाने की तरह है जिसमे न तो नमक है न ही मसाले और न ही स्वाद. गाना सुनकर आपको कहीं न कहीं चाहत फतेह अली खान के गाने पसंद आने लगेंगे. क्योंकि चाहत के गानों में सुर और ताल न सही, कम से कम वो समझ तो आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cop Saunu Yadav (@cop.saunu.yadav)

कोई गा रहा है या रो रहा है, नहीं आएगा समझ

गाना सुनकर ऐसा लग रहा है कि कोई छोटा बच्चा रो रहा है और उसके पीछे से किसी ने बैकग्राउंड म्यूजिक लगा दिया है. आपको भी वीडियो देखकर हंसी आ जाएगी. सबसे खतरनाक बात तो ये है कि इस गाने को आप गूगल पर डालकर सर्च भी नहीं कर सकते. कुल मिलाकर ये गाना उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बोलना जानते ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: अरे बाप रे! बॉस ने नहीं किया प्रमोट तो महिला ने बोतल में मिलाया जहर, फिर ऐसे खुली पोल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को cop.saunu.yadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसे तो केवल गोलमाल का तुषार कपूर ही समझ सकता है. एक और यूजर ने लिखा...भाई रोना क्या चाहते हो साफ साफ गाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इससे अच्छा तो मैं रो लेता हूं.

यह भी पढ़ें: रोमांस से रेसलिंग तक! अचानक कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ पड़ा कपल, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget