एक्सप्लोरर

बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

फ्री पार्किंग का अनोखा हैक, सोशल मीडिया पर फ्री पार्किंग ट्रिक का यह हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बाकी लोग भी इस मजेदार आइडिया के दीवाने हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर या तो आपकी हंसी छूट जाएगी या फिर दिमाग घूम जाएगा. इन दिनों ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां एक शख्स फ्री में गाड़ी पार्क करने का ऐसा जुगाड़ लगाता है कि यूजर्स भी बंदे के दिमाग को 100 तोपों की सलामी दे रहे हैं. 

दरअसल, आज के समय में हर बड़े शहर में गाड़ी पार्क करना एक बड़ी सिरदर्दी बन चुका है, और उससे भी ज्यादा परेशान लोगों को भारी-भरकम पार्किंग फीस करती है. इसी बीच इस वीडियो में पार्किंग चार्ज से बचने के लिए एक ऐसी शातिर और हैरान कर देने वाली तरकीब दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग भी सोच में पड़ गए हैं. 

चकरा जाएगा ट्रैफिक पुलिस का सिर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स पार्किंग फीस से बचने के लिए ऐसा गजब का शातिर दिमाग लगाता है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे चालाकों के होश उड़ जाएं. दरअसल, यह शख्स बीच सड़क पर अपनी चमचमाती कार खड़ी करता है. इसके बाद वह गाड़ी के पिछले हिस्से के नीचे हूबहू एक असली इंसान जैसे दिखने वाले पुतले को लिटा देता है, जिसके पैरों में जूते भी पहने हुए हैं. इतना ही नहीं, पुलिस और राहगीरों को पूरी तरह झांसा देने के लिए वह ठीक पुतले के बगल में कार रिपेयरिंग के इस्तेमाल में आने वाले कुछ औजार और हथौड़े भी बिखेर देता है, ताकि दूर से देखने पर ऐसा कि कोई मैकेनिक सचमुच गाड़ी के नीचे लेटकर खराबी ठीक कर रहा है. 

काम खत्म होते ही समेटा सामान

वीडियो के आखिरी में फ्री पार्किंग हैक का असली सच सामने आता है. जैसे ही इस शख्स का निजी काम खत्म होता है, वह बड़े आराम से वापस अपनी कार के पास लौटता है. वह आसपास देखता है और पलक झपकते ही जमीन पर बिखरे सारे औजारों को समेटकर अपने बैग में डाल लेता है. इसके बाद वह कार के नीचे लेटे उस नकली पुतले को पैर से खींचकर बाहर निकालता है, उसे मोड़कर गाड़ी की डिग्गी में बंद करता है और वहां से तुरंत निकल जाता है. बिना एक भी रुपया पार्किंग चार्ज दिए और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गाड़ी खड़ी करने की यह गजब की तरकीब लोगों को काफी पसंद आ रही है. 

यह भी पढ़ें: कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ड्राइवर के इस गजब के दिमाग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि भारत की ट्रैफिक पुलिस इस शातिर मैकेनिक को ढूंढ रही है, यह तो जुगाड़ का भी उस्ताद निकला. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि लो-पार्किंग के चालान से बचने का इससे सस्ता और टिकाऊ आइडिया मैंने आज तक नहीं देखा. एक अन्य यूजर लिखता है कि अगली बार जब मुझे बाजार में जगह नहीं मिलेगी, तो मैं भी इसी पुतले और हथौड़े वाले फॉर्मूले को आजमाऊंगा. 

यह भी पढ़ें: 90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget