एक्सप्लोरर

भक्ति में डूबा डोगेश! मालिक के साथ कुत्ते ने आरती में बजाई तालियां, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

डॉगी इस भक्ति के माहौल का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत लेता है. जी हां, कुत्ता भी प्रभु की भक्ति में इतना लीन है कि वह आरती वाले भजन पर ताली बजाता दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया की भीड़ में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ देखे नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं. दिल को छू लेने वाला ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. वीडियो में न कोई भारी-भरकम सेटअप है, न ही कोई फिल्मी ड्रामा, बस है तो एक सादा सा कमरा, एक सच्चे मन से की गई आरती और साथ बैठा एक नन्हा प्यारा डॉगी, जो इस भक्ति के माहौल का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत लेता है. जी हां, कुत्ता भी प्रभु की भक्ति में इतना लीन है कि वह आरती वाले भजन पर ताली बजाता दिखाई दे रहा है.

आरती सुन ताली बजाने लगा कुत्ता

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स आरती गाते हुए पूरे मन से ताली बजा रहा है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब बगल में बैठा उसका पालतू कुत्ता पहले तो शांत भाव से आरती सुनता है, फिर जैसे ही युवक हल्के से उसे पुचकारता है, तो वह दो पैरों पर खड़ा होकर अपने आगे के पंजों से ताली बजाने लगता है वो भी बिल्कुल इंसानों की तरह, जैसे उसका मन भी श्रद्धा से भर गया हो. यह नजारा देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक भी हो रहे हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी. यूजर्स कह रहे हैं कि "कुत्तों को वफादार कहते हैं, लेकिन अब ये भक्त भी हैं." कुछ ने लिखा, "यह रिश्ता इंसान और जानवरों के बीच की समझ और भावनाओं की गहराई को दिखाता है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salesh🧃| Content Creator (@saleshhhh_)

डोगेश तो समझदार निकला

वीडियो का सबसे खास पहलू यही है कि इसमें भक्ति और मासूमियत का मेल एक नए रूप में सामने आता है. कई लोग कह रहे हैं कि आरती में शामिल होने वाला यह डॉगी न केवल समझदार है, बल्कि दिल से भी जुड़ा हुआ है. इस तरह के वीडियो इंटरनेट पर कम ही देखने को मिलते हैं. कई लोग अपने पालतू जानवरों को ऐसा करना सिखाते हैं जिससे कि उनमें नजाकत आए और वो आक्रामक ना बनें.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को saleshhhh_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ने बोला ताली बजाने का तो बजाने का. एक और यूजर ने लिखा...अरे डोगेश भाई प्रणाम. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...हनुमान जी डोगेश भाई को अगले जन्म में इंसान बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget