एक्सप्लोरर

Jantar-mantar: डिटेन करने आई बस की चाबी ले उड़े प्रदर्शनकारी, वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की के बीच जैसे ही पुलिस ने बस में लोगों को ठूंसा, बाहर खड़े प्रदर्शनकारियों ने बस के ठीक सामने खड़े होकर रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया.

दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पहुंची दिल्ली पुलिस के साथ एक ऐसा अतरंगी और हास्यास्पद वाकया सामने आया है, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं. जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को डिटेन करके बस में भरकर ले जाने लगी, तो बाकी प्रदर्शनकारियों ने ऐसा दिमाग लगाया कि पुलिस का पूरा प्लान वहीं खटारा बनकर रह गया. प्रदर्शनकारियों ने बस के आगे इंसानी दीवार बना दी, जिससे ड्राइवर को मजबूरी में गाड़ी रोकनी पड़ी. लेकिन असली ड्रामा तो इसके तुरंत बाद शुरू हुआ, जब बस स्टार्ट ही नहीं हो सकी.

"चाबी गुम गई साहब!" ड्राइवर अंकल का जवाब सुन बेबस हुई दिल्ली पुलिस

शुरुआत में सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की के बीच जैसे ही पुलिस ने बस में लोगों को ठूंसा, बाहर खड़े प्रदर्शनकारियों ने बस के ठीक सामने खड़े होकर रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक मारा, बस बंद हो गई. इसके बाद जब पुलिस के आला अफसरों ने बस के ड्राइवर अंकल को चिल्लाकर गाड़ी तुरंत आगे बढ़ाने का हुक्म दिया, तो ड्राइवर अंकल ने जो कहा उसने सबको दंग कर दिया. ड्राइवर अंकल बेचारगी से दोनों हाथ हिलाते हुए बोले "अरे साहब, चाबी गुम हो गई... चाबी!"

इतना सुनते ही बस में बैठे और बाहर खड़े प्रदर्शनकारियों का उत्साह दोगुना हो गया. कई प्रदर्शनकारी तो बस के बोनट और छत पर चढ़ गए और हवा में हाथ लहराते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस अफसर बेबस खड़े होकर कभी बस का इग्निशन देखते तो कभी गायब हुई चाबी को ढूंढने का नाटक करते नजर आए.

एक और वीडियो आया सामने, बस की चाबी ले भागी महिला प्रदर्शनकारी

अभी पहला वीडियो ट्रेंड कर ही रहा था कि सोशल मीडिया पर एक और दूसरा वीडियो सामने आ गया. यह घटना एक दूसरी डिटेंशन बस की है, जहां प्रदर्शनकारियों ने और भी बड़ा दांव खेल दिया. इस दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस जब दूसरी बस में प्रदर्शनकारियों को भरकर ले जाने की तैयारी में थी, तभी एक महिला प्रदर्शनकारी अचानक एक्टिव हुई.

महिला ने बिना किसी डर के बस के केबिन की खिड़की में हाथ डाला, इग्निशन में लगी चाबी को एक झटके में उखाड़ा और हवा की रफ्तार से भीड़ के बीच गायब हो गई. पुलिसकर्मी जब तक खिड़की की तरफ दौड़ते, तब तक मैडम चाबी लेकर रफूचक्कर हो चुकी थीं. दो अलग-अलग बसों के साथ हुए इस 'चाबी कांड' ने दिल्ली पुलिस की तैयारियों की हवा निकालकर रख दी.

दोनों वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल रहे हैं. पहले वीडियो में ड्राइवर अंकल की मासूमियत और दूसरे वीडियो में महिला की फुर्ती देखकर नेटिजन्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं और मजेदार कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

यूजर्स ने ला दी मजेदार कमेंट्स की बाढ़

एक यूजर ने लिखा: "पहले वीडियो में लगा कि ड्राइवर नाटक कर रहा है, लेकिन दूसरे वीडियो ने तो पूरा सस्पेंस ही खत्म कर दिया! मैडम तो हीरो निकलीं!" दूसरे यूजर ने कमेंट किया: "दिल्ली पुलिस बस लेकर आई थी, लेकिन मैडम चाबी ही ले उड़ीं! अब धक्का मारकर थाने ले जाओ!" वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
डिलीवरी बॉय को मिली फ्री स्कूटी, अनंत अंबानी का तोहफा देख बहाए आंसू
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget