2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर गांव की रहने वाली इस बच्ची का नाम स्वरश्री हेगड़े है. भारतीय शास्त्रीय संगीत में 'ताल' को किसी भी संगीत की नींव माना जाता है.

कहते हैं कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता. इस बात को साबित कर दिखाया है कर्नाटका की एक बेहद छोटी बच्ची ने. महज 2 साल 10 महीने की इस नन्हीं बच्ची ने अपनी छोटी-छोटी उंगलियों से तबले पर ऐसा जादू बिखेरा है कि देखने वाले दंग रह गए हैं. इतनी कम उम्र में तबले की 12 ताल बोलने और उन्हें पूरी लय के साथ बजाने के लिए बच्ची का नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (India Book of Records) में दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया पर इस नन्हीं उस्ताद की परफॉर्मेंस का वीडियो आते ही तहलका मचा रहा है.
उत्तर कन्नड़ की रहने वाली है नन्हीं 'स्वरश्री'
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर गांव की रहने वाली इस बच्ची का नाम स्वरश्री हेगड़े है. भारतीय शास्त्रीय संगीत में 'ताल' को किसी भी संगीत की नींव माना जाता है. तबले पर अलग-अलग ताल बजाने के लिए हाथ की मूवमेंट, दिमाग का तालमेल और बहुत ज्यादा एकाग्रता की जरूरत होती है. बड़े-बड़े लोगों को इसे सीखने में सालों लग जाते हैं, लेकिन स्वरश्री ने 3 साल का होने से पहले ही 12 कठिन तालों पर महारत हासिल कर ली है.
Her name is Swarshri Hegde she is 2 years 10 months old. But at this little age only she has made into India Book of Records for reciting,playing 12 taals in Tabala. She is from Honnavara Uttara Kannada Karnataka. Congratulations to little Swarshri 😍👏💐 https://t.co/U5TjJKT35N
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) October 24, 2026
लोग बोले- 'बच्ची पर मां सरस्वती की असीम कृपा है'
X पर जब स्वरश्री का तबला बजाते हुए वीडियो पोस्ट किया गया, तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में बच्ची जिस मासूमियत और सटीकता के साथ तबला बजा रही है और बोल बोल रही है, उसने लाखों दिलों को जीत लिया है. इंटरनेट पर लोग इस नन्हे हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे उत्तर कन्नड़ के लिए बड़े गर्व की बात बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स ने दिए बेहद प्यारे कमेंट्स: 'मां के गर्भ से ही सीखकर आई है'
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, "यह बच्ची साक्षात देवी का रूप लग रही है, जो इतनी कम उम्र में इतनी खूबसूरती से तबला बजा रही है." वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "लगता है माता-पिता को पहले से ही अंदाजा था, तभी तो बच्ची का नाम 'स्वरश्री' रखा." वहीं एक और यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में लिखा, "लगता है यह बच्ची अपनी मां के पेट से ही तबला बजाना सीखकर आई है, यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है."
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा






















