एक्सप्लोरर

ये पाप है... बीवी के हाथ बांधकर पति ने दिखा-दिखाकर खाए गोलगप्पे, देखें वीडियो

गोलगप्पे खाने का यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा . पति ने पत्नी के हाथ बांधकर उसके सामने मजे से खाए गोलगप्पे, वीडियो देखकर लोग बोले- अभी खा लो, जब हाथ खुलेंगे तब देवी जी का गुस्सा देखना.

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक और मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. कभी दोनों एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं, तो कभी मजाक-मजाक में ऐसा कुछ कर देते हैं कि देखने वाले भी हंसने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी के हाथ बांधकर उसके सामने गोलगप्पे खाता नजर आ रहा है. पत्नी उसे गोलगप्पे खाते हुए देखती रहती है, जबकि पति बड़े मजे से उसे चिढ़ाता है. दोनों के बीच का यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पत्नी के सामने मजे से खाए गोलगप्पे 

वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी पहने जमीन पर बैठी दिखाई दे रही है. उसके हाथ ऊपर की ओर बंधे हुए हैं. वहीं, उसका पति पास में बैठकर गोलगप्पे खा रहा है. वह एक-एक करके गोलगप्पे खाता है और पत्नी को प्यार से चिढ़ाता हुआ नजर आता है. पत्नी भी इस दौरान मुस्कुराती दिखाई देती है. वीडियो को देखकर लगता है कि दोनों के बीच यह मस्ती मजाक के अंदाज में हो रही है. पति का अपनी पत्नी को इस तरह गोलगप्पे दिखाकर खाना लोगों को हंसा रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें :ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल

गोलगप्पे देखकर ललचाया पत्नी का मन

गोलगप्पे का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में अगर सामने कोई गोलगप्पे खा रहा हो और खुद खाने का मौका न मिले, तो मन ललचाना भी स्वाभाविक है. वीडियो में पति अपनी पत्नी के सामने बैठकर गोलगप्पे खाता दिखाई देता है. उसका यह अंदाज देखकर लोग मजेदार बातें कर रहे हैं. किसी को पति की शरारत मजेदार लग रही है, तो कोई पत्नी के हाथ खुलने के बाद होने वाले हिसाब-किताब के बारे में सोच रहा है. 

यूजर की प्रतिक्रियाएं 

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मस्ती में कहा कि भाई, अभी आराम से खा लो, जब हाथ खुलेंगे तब पता चलेगा. वहीं, कुछ लोगों ने इसे पति की आखिरी मील बताते हुए लिखा कि आराम से खाओ, फिर पता नहीं मौका मिले या नहीं. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि देवी जी सब देख रही हैं, जैसे ही हाथ खुलेंगे, फिर तुम्हारी खैर नहीं. वहीं, कई लोग पति-पत्नी की इस नोकझोंक को देखकर हंस रहे हैं.  गोलगप्पे खाने का यह वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है.

यह भी पढ़ें :हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget