एक्सप्लोरर

भाई मौत से क्यों खेल रहा है? खतरनाक दरिंदे की पूंछ पकड़ने लगा शख्स, फिर उसने पलटकर...

वीडियो की शुरुआत एक शांत से नजारे से होती है. एक विशालकाय मगरमच्छ धूप में आंखें मूंदे बैठा है शांत, स्थिर, जैसे किसी ध्यान की मुद्रा में हो. इसके बाद जो होता है वो आपको डरा देगा.

सोशल मीडिया पर अजब-गजब करतबों की कोई कमी नहीं है. लेकिन कुछ लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने देखने वालों की रूह तक कंपा दी है. वीडियो में एक शख्स पानी के किनारे आराम फरमा रहे एक मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचता है और फिर जो होता है, वो किसी हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म जैसा सीन लगता है. इस खतरनाक हरकत ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

मगरमच्छ की पूंछ पकड़ खींचने लगा शख्स

वीडियो की शुरुआत एक शांत से नजारे से होती है. एक विशालकाय मगरमच्छ धूप में आंखें मूंदे बैठा है शांत, स्थिर, जैसे किसी ध्यान की मुद्रा में हो. लेकिन तभी एक शख्स धीरे-धीरे पीछे से आता है और सीधे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है. ये हरकत देखकर लगता है कि या तो उसे अपनी जान की कोई फिक्र नहीं, या फिर वो इंसान नहीं कोई स्टंटबाज रोबोट है. मगरमच्छ कुछ सेकंड तो कुछ समझ नहीं पाता, लेकिन जैसे ही उसे खतरे का अहसास होता है, वो बिजली की रफ्तार से पलटता है और उस शख्स पर झपटता है. कुछ पल के लिए वीडियो थम सा जाता है. कैमरे के पीछे मौजूद लोग भी चीख उठते हैं. लेकिन किस्मत से, शख्स किसी तरह पीछे हटकर खुद को बचा लेता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

मगरमच्छ ने किया पलटवार

शख्स का नाम Mike Holston है. ये शख्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर जंगली जानवरों के साथ स्टंट के वीडियो शेयर करता रहता है. लेकिन इस बार का स्टंट शख्स को भारी पड़ गया. मगरमच्छ ने अचानक पलटकर ऐसा खतरनाक हमला किया कि शख्स पानी में औंधे मुंह गिरते गिरते बचा. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस शख्स को अपनी जिंदगी ही मिली खेलने के लिए. एक और यूजर ने लिखा...क्या हुआ भाई, भागने क्यों लगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...किसी दिन मर जाएगा बेमौत.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
ड्रिप लगी थी और डांस की महफिल में पहुंच गया मरीज- फिर जमकर लगाए ठुमके
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
भारतीय शादी में अमेरिकी दुल्हन का डांस- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
₹50 हजार के Meta Glasses का दाम सुन मां के उड़े होश, वीडियो वायरल
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश
मेहंदी लगाकर महीने का लाखों कमा रही ये इंजीनियर- वीडियो ने उड़ाए होश

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget