एक्सप्लोरर

Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बात इतनी बढ़ गई कि सड़क किनारे मौजूद फुटवियर शोरूम के पास ही ड्राइवर ने महिला से बहस शुरू कर दी और फिर वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था. घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु की हाई-टेक सड़कों पर जब महिलाएं खुद को सुरक्षित मानने लगती हैं, तभी कुछ ऐसा घट जाता है जो भरोसे को चकनाचूर कर देता है. जयनगर इलाके में बीते तीन दिन पहले एक ऐसा ही खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने सड़क पर चलते हर राहगीर की आंखों में सवाल भर दिए. एक महिला रैपिडो बाइक से सफर कर रही थी. रास्ते में उसे लगा कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा है. जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर भड़क उठा. बात इतनी बढ़ गई कि सड़क किनारे मौजूद फुटवियर शोरूम के पास ही ड्राइवर ने महिला से बहस शुरू कर दी और फिर वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था. घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला पैसेंजर को रेपिडो ड्राइवर ने मारा थप्पड़

वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है, उसमें दिखता है कि बहस के दौरान रैपिडो ड्राइवर अचानक महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है. थप्पड़ इतना जबरदस्त होता है कि महिला सीधे सड़क पर गिर पड़ती है. आसपास खड़े राहगीर तमाशबीन बने देखते रहते हैं, कोई भी उस वक्त महिला की मदद को सामने आता नहीं दिखता. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर ने ही अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और यही वीडियो अब पुलिस के पास भी सबूत के तौर पर है.

पुलिस ने संज्ञान में लिया वीडियो

पुलिस के मुताबिक, महिला शुरू में शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी. शायद सामाजिक भय, कानूनी झंझट या फिर वो सदमा, जिसने उसके शब्द ही छीन लिए थे. लेकिन बाद में पुलिस ने उसे समझाया और आखिरकार उसने एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज कराई. हालांकि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ा, तब पुलिस ने खुद माना कि अब वह इस रिपोर्ट को FIR में बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

यह घटना सिर्फ एक महिला पर हुए हमले की कहानी नहीं है. यह उस मानसिकता का आइना है जो सोचती है कि सार्वजनिक जगह पर भी महिला की गरिमा को रौंदा जा सकता है और कोई कुछ नहीं कहेगा. सवाल ये भी है कि क्या ऐप बेस्ड टैक्सी कंपनियों में काम करने वाले ड्राइवरों की पर्याप्त जांच होती है? क्या ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर रैपिडो जैसी कंपनियों की कोई जवाबदेही बनती है?

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में मैच के दौरान हुई नए मेहमानों की एंट्री, लोग बोले- अफ्रीका की इज्जत बचाने आए हैं

भड़के यूजर्स

वीडियो को @rajneeshksaxena नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आसपास खड़े लोगों का जमीर मर चुका है. एक और यूजर ने लिखा...अगर महिला मारी होती किसी पुरुष को तो इतना हंगामा नहीं मचता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...शायद महिला को कन्नड़ नहीं आती होगी.

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया प्लेन क्रैश से ठीक पहले का बताकर फेसबुक लाइव हो रहा वायरल, यूजर्स ने बता दिया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget