एक्सप्लोरर

ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के शौचालय का दरवाजा धीरे से खुलता है. इसके बाद एक महिला घूंघट से अपना चेहरा छिपाते हुए बाहर निकलती है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे से जुड़ा एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर आए दिन ट्रेन यात्रा से जुड़े नए-नए किस्से सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है. चलती ट्रेन के वॉशरूम से चोरी-छिपे बाहर निकलते एक महिला और पुरुष का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों काफी देर से एक ही शौचालय के अंदर मौजूद थे और जैसे ही मौका मिला, एक-एक करके चुपचाप बाहर निकलने लगे. नेटिजन्स अब इस वीडियो को देखकर भारतीय रेलवे के कोच को 'OYO रूम' बताने लगे हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

टॉयलेट का दरवाजा खुला और निकली महिला

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के शौचालय का दरवाजा धीरे से खुलता है. इसके बाद एक महिला घूंघट से अपना चेहरा छिपाते हुए बाहर निकलती है. महिला के चेहरे पर पकड़े जाने का डर और हिचकिचाहट साफ नजर आ रही है. वह बिना किसी की तरफ देखे तेजी से अपनी सीट की तरफ बढ़ने की कोशिश करती है.

पीछे से मुस्कुराता हुआ बाहर आया शख्स

महिला के बाहर निकलते ही शौचालय का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं होता. कुछ ही सेकंड के भीतर उसी टॉयलेट से एक शख्स भी बाहर आता दिखाई देता है. काली प्रिंटेड शर्ट पहने यह व्यक्ति बाहर निकलते समय पैंट संभालते हुए और आसपास का माहौल भांपते हुए नजर आता है. दोनों की इस संदिग्ध हरकत को ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, उड़ा मजाक

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स का सैलाब आ गया है. यूजर्स इस क्लिप पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और भारतीय रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की हरकतों पर सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि "लोगों ने सार्वजनिक शौचालयों को भी नहीं छोड़ा," तो वहीं कई लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि "ट्रेन के वॉशरूम को ही ओयो रूम बना डाला." फिलहाल यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget