एक्सप्लोरर

'जेब में रखो एटीट्यूड, भैया मत कहो' पैसेंजर्स के लिए कैब ड्राइवर ने रखी शर्त तो यूजर्स में छिड़ी बहस

कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए एक रूल पॉलिसी बनाकर कैब की सीट पर चिपका दी, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बहस छेड़ दी है. ड्राइवर की लिस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

Trending Post: आपने कभी न कभी कैब में सफर तो किया ही होगा, घंटों रिक्शा के इंतजार में खड़े रहने और मेट्रो की भीड़ में धक्के खाने से अच्छा इंसान ये सोचता है कि कैब बुक कर ली जाए. कई बार कैब लेने के बाद आप ड्राइवर को दिशा निर्देश देते होंगे कि गाड़ी ऐसे चलाओ, यहां से मत लो, वहां से मत लो. इसके अलावा गाड़ी की स्पीड को लेकर भी कई बार सवारियां ड्राइवर के पीछे पड़ जाती है तो कई लोग उन्हें भैया कहकर पुकारते हैं. इन सभी से तंग आकर एक कैब ड्राइवर ने अपनी कैब के अंदर ही नियमों की एक लिस्ट चिपका दी जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

तमीज से बात करें, आप कार के मालिक नहीं हैं

कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए एक रूल पॉलिसी बनाकर कैब की सीट पर चिपका दी जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोगों ने उसके दिशा-निर्देशों को बेतुका बताया और दूसरे लोगों ने बदतमीज पैसेंजर्स के खिलाफ कदम उठाने के लिए कैब ड्राइवर की तारीफ की. ड्राइवर ने सभी ग्राहकों के फायदे के लिए छह नियमों को प्रिंट करके आगे की यात्री सीट पर टांग दिया. इसमें कई सारी बातें कही गईं जिनमें यात्रियों से सॉफ्ट और सम्मानजनक तरीके से बातचीत करने और उन्हें “भैया” कहने से परहेज करने को बोला गया. कैब ड्राइवर ने यात्रियों को यह भी याद दिलाया कि वे कार के मालिक नहीं हैं. बल्कि गाड़ी चला रहा शख्स कैब का मालिक है.

I have booked a cab and the cab driver mentioned some guidelines on the cab! What do you about these guidelines?
byu/Your_Friendly_Panda inCarsIndia

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर के नीचे लेटकर स्टंट दिखा रहे शख्स की टूटी कमर, दर्द से तड़पते हुए स्टंटबाज का वीडियो वायरल

अपना एटीट्यूड अपनी जेब में रखें

नियमों की लिस्ट अब वायरल हो चुकी है. लिस्ट में, कैब ड्राइवर ने सवारियों से यह भी कहा कि वे कैब में रहते हुए उसे "एटीट्यूड" न दिखाएं. उसकी लिस्ट में नियम संख्या चार में लिखा था: "अपना एटीट्यूड अपनी जेब में रखें. कृपया हमें न दिखाएं, क्योंकि आप हमें ज्यादा पैसे नहीं दे रहे हैं." ड्राइवर की दूसरी मांगें भी थीं - जैसे यात्री धीरे से दरवाज़ा बंद करें, विनम्रता से बात करें, और उसे पुकारते करते वक्त "भैया" शब्द का इस्तेमाल न करें.

यह भी पढ़ें: इसने तो सभी को फेल कर दिया, स्त्री-2 के सॉन्ग पर बच्चे ने मटकाई कमर तो यूजर्स ने बांधे तारीफ के पुल

यूजर्स में छिड़ी बहस

इसके अलावा लिस्ट के सबसे आखिर में कहा गया था कि वक्त पर पहुंचने के लिए मुझे तेज गाड़ी चलाने को न कहें. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लिस्ट ने लोगों के बीच में बहस छेड़ दी है. एक यूजर ने लिखा...इस ड्राइवर को सबसे पहले जेल में डालो, ये खुद सीधे सीधे बदतमीजी कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा...ये ड्राइवर ही बदतमीज है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह सब बदतमीज सवारियों के लिए लिखा गया है.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ को छिपकली समझकर पाल रहा था शख्स, इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget