एक्सप्लोरर

लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

रामलीला में लंका दहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान जी की पूंछ में आग बार-बार बुझती दिख रही है. यूजर्स E20 पेट्रोल से लेकर गैस तक के कमेंट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर रामलीला और दशहरे से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो धार्मिक प्रसंगों की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो कुछ में हुई अनोखी घटनाएं चर्चा का विषय बन जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें लंका दहन के बीच हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने की कोशिश की जाती है, लेकिन आग ठीक से जलती हुई नजर नहीं आती. कभी आग जलती है, तो कभी बुझ जाती है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए हैं. 

लंका दहन का दृश्य बना चर्चा का विषय

रामलीला में लंका दहन का प्रसंग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. रामायण की कथा के अनुसार, हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे थे. वहां रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगाई गई थी, इसके बाद हनुमान जी ने पूरी लंका को ही जला डाला. वायरल वीडियो में भी कलाकार इसी दृश्य को पेश करते नजर आ रहे हैं. यहां मामला तब दिलचस्प हो जाता है, जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने के बाद भी वह लगातार जलती नहीं दिखती. आग कभी जलती है तो कभी बुझ जाती है. इस वजह से मंच पर हो रहे लंका दहन का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें : दुबई में पूजा पाठ कराकर कितना कमा लेते हैं पंडित जी? खुद बताया

ये क्या हो गया?

वीडियो में हनुमान जी का किरदार निभा रहे कलाकार की पूंछ में आग लगाने की कोशिश की जाती है, लेकिन आग बार-बार बुझ जाती है. लंका दहन के इस अहम दृश्य में ऐसा होते देख लोग हैरान रह गए. जहां रामलीला में इस प्रसंग को देखने के लिए दर्शकों को हनुमान जी के पराक्रम का इंतजार रहता है, वहीं इस बार आग न जलने का दृश्य ही चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसी बात को लेकर E20 पेट्रोल, इथेनॉल और गैस का जिक्र करते हुए मजाक करना शुरू कर दिया. 

यूजर्स की प्रक्रियाएं 

वीडियो पर यूजर्स  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इन्होंने तो हनुमान जी के साथ भी धोखा कर दिया." वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "आज लंका दहन होगा भी या हमें और इंतजार करना पड़ेगा?" कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा, "हनुमान जी की पूंछ में भी E20 पेट्रोल इस्तेमाल कर लिया क्या?" वहीं, कुछ लोगों ने इसे इथेनॉल का जीता-जागता उदाहरण बताया, तो कुछ ने पेट्रोल और गैस को लेकर सवाल किए. कुछ यूजर्स ने कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रामलीला के दृश्य को अच्छे तरीके से पेश किया. 

यह भी पढ़ें :Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
रावण दहन हुआ है या न्यूक्लियर टेस्टिंग? वीडियो देख घबरा गए यूजर्स
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
घोड़े पर सवार हो पेशी पर आया शकील दादा...वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget