एक्सप्लोरर

दुल्हन होगी अपने घर की! केक खाने से मना किया तो भड़का दूल्हा, भरे स्टेज पर मारी लात, वायरल हो रहा वीडियो

जो हुआ उसने सबका मूड बदल दिया. इस बंधन में ऐसा ट्विस्ट आया कि महफिल तालियों से नहीं, "भाड़ में गई ये शादी!" जैसे भावों से गूंजने लगी. केक सेरेमनी चल रही थी, सबको लग रहा था कि अब रोमांस वाला सीन आएगा.

शादी का मौका था. महफिल सजी थी. लाइटें चमक रही थीं और कैमरे क्लिक कर रहे थे. हालांकि, इस बार शादी में सबसे ज्यादा क्लिक हुआ दूल्हे का गुस्सा! सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने केक सेरेमनी को शुद्ध आत्मसम्मान की लड़ाई बना दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, सामने टेबल पर खूबसूरत केक रखा है और सब गेस्ट तालियां बजा रहे हैं. माहौल एकदम रोमांटिक और फिल्मी लग रहा था, लेकिन फिर जो हुआ उसने सबका मूड बदल दिया. इस बंधन में ऐसा ट्विस्ट आया कि महफिल तालियों से नहीं, "भाड़ में गई ये शादी!" जैसे भावों से गूंजने लगी. केक सेरेमनी चल रही थी, सबको लग रहा था कि अब रोमांस वाला सीन आएगा. लेकिन नहीं! यहां तो दुल्हन के एक्सप्रेशन और दूल्हे के रिएक्शन ने पूरी शादी को हाईवोल्टेज ड्रामा बना दिया.

दुल्हन ने केक खाने से किया इनकार

दरअसल, स्टेज पर केक सेरमनी चल रही थी. दुल्हन ने जैसे-तैसे अफसोस और मजबूरी भरे चेहरे से दूल्हे को केक खिलाया. चेहरे की मुस्कान गायब, आंखों में उदासी और हाथों में झिझक. ये साफ दिखा रहा था कि दुल्हन का मन इस शादी में कम, मजबूरी में ज्यादा है. खैर, दूल्हा भी बगैर कुछ सोचे-समझे वो केक खा लेता है, शायद सोचता है चलो अब मेरी बारी है प्यार जताने की. लेकिन जैसे ही वो दुल्हन को केक खिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, दुल्हन मना कर देती है और मुंह फेर लेती है, जैसे केक क्या पूरी शादी से मन उखड़ गया हो.

दूल्हे ने लात मार केक गिराया

अब भला इतना अपमान कौन सहे? दूल्हे का पारा हाई हो जाता है. वो हाथ में पकड़ा केक का बाइट स्टाइल में फेंकता है, फिर गुस्से में स्टेज के पास रखा पूरा केक लात मारकर गिरा देता है, और गुस्से में ही स्टेज से नीचे उतर जाता है. चेहरा साफ कह रहा था  "खिलाया तो खाया, लेकिन खिलाने से मना किया तो गया भाड़ में तुम्हारा ये रिश्ता!" शादी होती रहेगी, आत्मसम्मान जरूरी है. बहरहाल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई की EGO ज्यादा जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा...भाई लड़की डाईट पर भी तो हो सकती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सही किया, ऐसे लोगों को इसी तरह से सबक सिखाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget