एक्सप्लोरर

फ्लाइट में दे दना दन! सीट को लेकर प्लेन में हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

पैसेंजर्स के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे तो एक ने बहस के बीच शख्स को चांटा तक जड़ दिया.आइए जानते हैं कि क्या-क्या हुआ फ्लाइट में, देखिए वायरल वीडियो. 

Trending video: रोडवेज बस से लेकर दिल्ली मेट्रो में तो आपने पैसेंजर्स को गाली-गलौज और हाथापाई करते तमाम बार देखा होगा. अब ऐसा नजारा फ्लाइट में भी दिखने लगा है. ताजा मामला एक प्राइवेट फ्लाइट का है, जहां केबिन में सामान रखने को लेकर दो पैसेंजर आपस में भिड़ गए. यह फ्लाइट मुंबई जा रही थी. दोनों पैसेंजर्स के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे तो एक ने बहस के बीच शख्स को चांटा तक जड़ दिया. आइए जानते हैं कि क्या-क्या हुआ फ्लाइट में, देखिए वायरल वीडियो. 

फ्लाइट में जमकर चले लात घूंसे

वायरल हो रहा वीडियो मुंबई जा रही फ्लाइट का है, जहां किसी बात को लेकर यात्रियों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद प्लेन में हंगामा हो गया. पूरी फ्लाइट का माहौल चीखों में और एक दूसरे को दी जा रही धमकियों में तब्दील हो गया. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि फ्लाइट में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे एक शख्स की सामने वाले यात्री से किसी बात को लेकर बहस हो गई. अब ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बीच बचाव करने के लिए परिवार के साथ साथ क्रू मेंबर को भी आना पड़ा. इसके बाद भी लड़ाई नहीं थमी और एक दूसरे को नीचा दिखाने और जलील करने का दौर जारी रहा.

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय के साथ बदसलूकी! महिला ने कहा तुम काले हो वापस लौटो, वीडियो वायरल

अटेंडेंट देखते रहे तमाशा

बहस बाजी इस हद तक बढ़ गई कि चार लोगों ने मिल कर विंडो सीट पर बैठे शख्स पर चांटे और घूंसो से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बहस के बीच में ही ग्रे टी-शर्ट पहने शख्स ने पहले तो अपना चश्मा उतारा और उसके बाद सामने वाले शख्स के मुंह पर जोरदार तमाचे जड़ दिए, इसके बाद काफी देर से तमाशा देख रही फ्लाइट अटेंडेंट चीखते हुए भागी और स्टाफ को बुला कर लाई, लेकिन तब तक काम हो चुका था. चार लोगों ने मिल कर अकेले शख्स पर हमला किया, उनके साथ आई लेडीज लोगों को मारने से मना करती रही, लेकिन बावजूद चार से पांच लोगों ने अकेले शख्स पर हमला करके अपनी बहादुरी का सबूत दे ही डाला.

यह भी पढ़ें: यहां रिश्तेदारों के कंकाल को कब्र से निकाल हड्डियों से खेलते हैं लोग, खबर पढ़ कांप जाएंगे आप

यूजर्स ने निकाली भड़ास

वीडियो को @TrulyMonica नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी है. एक यूजर ने लिखा...नया नया पैसा आने पर इंसान ऐसी ही नीच हरकत करता है. एक और यूजर ने लिखा....यह परिवार नहीं, गुंडों की गैंग है, इन्हें प्रतिबंधित कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....अब तो फ्लाइट में यह सब नॉर्मल हो गया है.

यह भी पढ़ें: 'प्यार' के लिए इंदौर की लड़कियों ने निकाला अनोखा रास्ता वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
लड़के ने एक बार में ऑर्डर कर लीं Starbucks की सारी कॉफी, बिल देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना डांस, लचक देख उड़े होश
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा
सफेद कपड़ों में लड़की का सिजलिंग डांस, 'मलंग' गाने पर उड़ाया गर्दा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget