ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Be Ready Campaign: ऑस्टिन तूफान की वजह से ब्रिटेन में बी रेडी नाम का एक अभियान शुरू किया गया है. आइए जानते हैं यह अभियान क्या है और इससे लोगों को क्या फायदा होगा.

- परिवार अपनी विशेष जरूरतों अनुसार आपातकालीन किट अनुकूलित करें।
Be Ready Campaign: ब्रिटेन में ऑस्टिन तूफान की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसकी वजह से सरकार ने बी रेडी नाम का एक अभियान शुरू किया है. इस पहल के तहत नागरिकों से यह आग्रह किया गया है कि वे आपातकालीन स्थितियों के लिए अपने घरों में जरूरी सामान पहले से ही तैयार रखें.
जरूरी सलाह यह है कि कम से कम तीन दिनों के लिए राशन और दूसरी जरूरी चीजें घर पर रखी जाएं. ऐसा इसलिए ताकि संकट के वक्त मदद मिलने तक लोग अपना काम चला सकें.
सरकार के निर्देश
सरकार का कहना है कि आपातकालीन राहत लोगों तक पहुंचने में वक्त लग सकता है. इस वजह से घर पर बुनियादी सामान होने से लोगों को शुरुआती मुश्किल समय में मदद मिल सकती है. इसमें सिर्फ भोजन और पानी ही नहीं बल्कि दवा, रोशनी का इंतजाम, ठंड से बचने का उपाय, बातचीत के साधन और जरूरी दस्तावेज भी शामिल हैं.
यह सलाह किसी भविष्यवाणी के तौर पर नहीं बल्कि एहतियाती कदम के तौर पर दी गई है. इसका मकसद यह पक्का करना है कि अगर सामान्य दिनचर्या बाधित होती है और बाहर से मदद मिलने में देरी होती है तो लोगों के पास बुनियादी जरूरत की चीजें पहले से ही मौजूद हों. लोगों को सलाह दी गई कि वे अपनी आपातकालीन किट को व्यावहारिक बनाएं.

3 दिन का सामान क्यों जरूरी है?
यह चेकलिस्ट आम घरों की तैयारी के लिए बनाई गई है. अभियान में लोगों से कहा गया है कि वह कुछ भी नया खरीदने से पहले यह देख लें कि उनके पास घर पर पहले से क्या-क्या मौजूद है. उन्हें यह पहचानना चाहिए कि किन चीजों की कमी है और फिर अपने परिवार की खास जरूरत के हिसाब से बाकी सामान जुटा लेना चाहिए. इसका उद्देश्य एक ऐसी व्यावहारिक आपातकालीन किट को तैयार करना है जो बाहर से मदद मिलने में देरी होने पर काम आ सके.
जरूरी सामान में पीने का पानी, भोजन, दवाएं, टॉर्च और बैटरी शामिल हैं. परिवारों को यह सलाह दी गई है कि वे तीन दिन के लिए पर्याप्त पीने का पानी रखें. इसी के साथ खाना पकाने और साफ-सफाई के लिए भी अतिरिक्त पानी का इंतजाम रखें. उन्हें ऐसा भोजन भी रखना चाहिए जो जल्दी खराब ना हो और जिसे रखने के लिए फ्रिज या फिर पकाने की जरूरत ना हो.

परिवार के हर सदस्य के लिए योजना बनाएं
सरकार की सलाह में इस बात का ध्यान रखा गया है कि हर परिवार की जरूरत अलग-अलग होती है. आपातकालीन किट में जरूरी दवाएं और फर्स्ट एड किट जरूर होनी चाहिए. जिन परिवारों में बच्चे हैं उन्हें दूध और डायपर रखने की सलाह दी गई है और जिनके पास पालतू जानवर हैं उन्हें उनके लिए उपयुक्त भोजन अलग से रख लेना चाहिए.
ठंड से बचने के लिए भी सामान रखने की सलाह दी गई है. लोगों से यह कहा गया है कि वे कंबल, स्लीपिंग बैग और गर्म कपड़े अपने पास रखें. अगर बिजली या फिर रोशनी की सामान्य व्यवस्था बाधित हो जाती है तो टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी से रोशनी मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: किस देश के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा 'नॉटी,' किस नंबर पर आता है भारत ?
पावर, संचार और दस्तावेज
यह अभियान आपातकालीन किट में बैटरी से चलने वाला कोई उपकरण या फिर पूरी तरह से चार्ज किया गया पावर बैंक रखने के महत्व पर भी जोर देता है. इस तरह के उपकरण परिवारों को जरूरी जानकारी तक पहुंच बनाए रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा सलाह दी जाती है कि पहचान संबंधी दस्तावेज, जरूरी फोन नंबर और दूसरी जरूरी कागज की कॉपी हमेशा तैयार रखें.
यह चीज आपातकालीन किट को और ज्यादा उपयोगी बनाती है. दवाई और प्राथमिक चिकित्सा का सामान स्वास्थ्य संबंधी जरूरत को पूरा करते हैं. रोशनी, बैटरी का पावर बैंक के काम में मदद करते हैं. दस्तावेज और संपर्क डिवाइस जरूरी जानकारी को सुलभ बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं.
यह भी पढ़ें: कहां से कहां तक है चीनी सीमा, इसमें कहां-कहां विवाद?






















