एक्सप्लोरर

कनाडा में भारतीय के साथ बदसलूकी! महिला ने कहा तुम काले हो वापस लौटो, वीडियो वायरल

Viral video: महिला भारतीय शख्स को काला कहकर बुला रही है और यहां तक कि उसे गाली भी दे रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है जिस पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Trending video: भारत और कनाडा के रिश्तों में आजकल जो दरार चल रही है उससे तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे. अब इसका असर वहां रह रहे भारतीय लोगों पर भी पड़ रहा है. कनाडा में हाल ही में एक भारतीय शख्स के साथ बदतमीजी करते हुए बुजुर्ग कनेडियन महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद सभी हैरान है. महिला भारतीय शख्स को काला कहकर बुला रही है और यहां तक कि उसे गाली भी दे रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है जिस पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं.

शख्स को काला कहकर नस्लीय टिप्पणी करने लगी महिला

कनाडा में कई भारतीय अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं और उनके घर में चूल्हा कनाडा से आ रही कमाई से ही जल रहा है. इन सभी में भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते रिश्तों की खबरें भी आपने देखी होंगी, जहां कनाडा की सरकार भारत पर गंभीर आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कनाडा में रहने वाले एक शख्स जिसका नाम अश्विन अन्नामलाई है, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक कनाडाई महिला उन पर नस्लीय टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही है. अन्ना मलाई पिछले 6 सालों से कनाडा में रह रहे हैं और उन्होंने वहां पर नागरिकता भी हासिल कर ली है. वीडियो में महिला शख्स को काला कहकर बुला रही है, शख्स महिला को समझा रहा है कि किसी पर नस्लीय टिप्पणी करना सही नहीं है, बावजूद इसके महिला लगातार शख्स को अपशब्द बोले जा रही है.

यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर ही पेशाब करने लगा शख्स, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

महिला ने शख्स के दादा दादी को लेकर कही ये बात

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला शख्स से कह रही है कि तुम कनाडा के नहीं हो, यहां बहुत सारे भारतीय हैं और मैं चाहती हूं कि तुम यहां से वापस चले जाओ. इसके बाद महिला जोर जोर से गो बैक गो बैक के नारे भी लगाने लगती है. वो कहती है कि तुम्हारे दादा दादी भी यहां के नहीं हैं. इसके बाद शख्स ने महिला से कहा कि आप फ्रेंच बोल सकती हैं, लेकिन महिला ने इस सवाल को इग्नोर कर दिया और वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाने लगी. इसके बाद वो शख्स को गंदी गाली देते हुए वहां से चली गई.

यह भी पढ़ें: फोन चलाते हुए रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया शख्स, तेज रफ्तार ट्रेन से ऐसे बची जान

यूजर्स ने दीं तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @ignorantsapient नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वीडियो को लेकर चर्चाएं शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर ये आपको ठीक नहीं लग रहा है तो वापस चले जाइए. एक और यूजर ने लिखा...तुम भारतीय हो, तो भारत में रहो.

यह भी पढ़ें: घरवालों के आते ही लोहे के बक्से में छिप गया बॉयफ्रेंड, कुछ देर बाद खोलने पर उड़ गए सबके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget