एक्सप्लोरर

X (ट्विटर) में आया बग! कई यूजर्स को बिना लेबल के दिख रहे Ads

X Update: ट्विटर में कई यूजर्स को उनकी टाइमलाइन में बिना लेबल के Ads दिख रहे हैं. इसको लेकर लोगों ने एलन मस्क से शिकायत की है. ऐसा हो सकता है कि ये किसी बग या ऑनगोइंग चेंज की वजह से हो रहा है.

Twitter Showing Unlabeled Ads: एक्स में कुछ यूजर्स को उनकी टाइमलाइन पर बिना लेबल के Ads दिख रहे हैं. यानि Ads पर प्रमोटेड या Ads लिखा नहीं आ रहा है और ये एक सामान्य पोस्ट की तरह लोगों को दिख रहे हैं. TechCrunch के अनुसार, पोस्ट को Ads के रूप में पहचाने का एक मात्र तरीका ट्वीट में "..." मेनू पर क्लिक करना है. इससे पता लगता है कि ये पोस्ट प्रमोटेड है. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है. हो सकता है इसकी वजह कोई बग हो या ऑनगोइंग चेंज. हालांकि ये प्रैक्टिस एफटीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती हैजिसमें साफ़ साफ़ कहा गया है कि विज्ञापनदाताओं और समर्थनकर्ताओं को स्पष्ट रूप से अपने संबंधों का खुलासा करने की आवश्यकता होती है. बता दें, FTC ट्विटर पर पहले भी यूजर्स को ट्वीट्स के बारे में गुमराह करने को लेकर फाइन लगा चुकी है.

ट्विटर के मालिक मस्क ये कह चुके हैं कि कंपनी को अपने ब्रांड सुरक्षा मुद्दों पर विज्ञापनदाताओं की प्रतिक्रिया का भी सामना करना पड़ा है, जिसके कारण विज्ञापन राजस्व में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है. हालांकि कुछ इंडस्ट्री वॉचडॉग, जैसे कि चेक माई एड्स अपने ट्विटर अकाउंट पर गुप्त विज्ञापनों के उदाहरण को एकत्र और रिपोर्ट कर रहे हैं. ये ग्रुप यूजर्स से भी आग्रह कर रहा है कि वे भी गैर-लेबल वाले विज्ञापन को चिह्नित करें और एफटीसी को रिपोर्ट करें. जिन लोगों को नहीं पता कि चेक माई एड्स क्या है तो दरअसल, ये एक नॉन प्रॉफिट समूह है जो ऑनलाइन विज्ञापन पर नज़र रखता है.

इस विषय में चेक माई एड्स की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है जिसमें लोगों ने ऐसे एड्स का स्क्रीनशॉट लेकर ग्रुप को भेजने के लिए कहा गया है जिसमें Ads या प्रमोटेड नहीं लिखा आ रहा है.

एक्स में जल्द मिलेगा ये फीचर  

एलन मस्क ने कुछ समय पहले एक्स के अपकमिंग फीचर की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि जल्द यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे. फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं है कि क्या सभी यूजर्स एक दूसरे को कॉल कर पाएंगे या सिर्फ जो लोग आपस में जुड़े हुए हैं वहीं एक दूसरे से जुड़ पाएंगे. नया फीचर एंड्रॉइड, iOS, MacOS और iPAd , सभी में आएगा.   

यह भी पढ़ें:

Gmail पर जल्द मिलेगा emojis रिएक्ट फीचर, यहां जानें कैसे करेगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम
क्या होते हैं Zombie Accounts, कैसे लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा?
क्या होते हैं Zombie Accounts, कैसे लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
'बस, बहुत हुआ...', अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बार-बार FIR पर हाई कोर्ट की फटकार
'बस, बहुत हुआ...', अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बार-बार FIR पर हाई कोर्ट की फटकार
Women Asia Cup: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब
दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी, गायब हुई सोने और डायमंड की ज्वेलरी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
BYD Sealion 08 को मिले 12000 से ज्यादा ऑर्डर, देती है 1650 KM रेंज
BYD Sealion 08 को मिले 12000 से ज्यादा ऑर्डर, देती है 1650 KM रेंज
Embed widget