एक्सप्लोरर

Jio, Airtel, Vi और BSNL में किसका प्लान है सबसे सस्ता? जानिए कौन देता है ज्यादा बेनिफिट्स

Cheapest Recharge Plan: देश में मुख्य टेलीकॉम कंपनियों में Jio, Airtel, Vi और BSNL शामिल है. ये कंपनियां अपने यूजर्स को सस्ते प्लान्स ऑफर करते हैं जिनमें लोगों को कई बेनिफिट्स मिलते हैं.

Cheapest Recharge Plan: देश में मुख्य टेलीकॉम कंपनियों में Jio, Airtel, Vi और BSNL शामिल है. ये कंपनियां अपने यूजर्स को सस्ते प्लान्स ऑफर करते हैं जिनमें लोगों को कई बेनिफिट्स मिलते हैं. कुछ पैक्स में डेटा पर ज़ोर होता है तो कुछ प्लान वैलिडिटी के लिहाज़ से फायदेमंद होते हैं. वहीं, BSNL, जो सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, ने भी प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए बजट-फ्रेंडली रिचार्ज ऑप्शन लॉन्च किए हैं. ऐसे में सवाल उठता है—इन सभी कंपनियों में से सबसे सस्ता प्लान किसका है.

Jio का सबसे किफायती रिचार्ज

जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो ने 2025 के लिए जो सबसे सस्ता एक्टिव प्लान पेश किया है उसकी कीमत है 189 रुपये है. बता दें कि ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 2GB डेटा मिलता है. महीने भर के लिए यह कंपनी का एक सस्ता प्लान माना जाता है.

Airtel का सस्ता रिचार्ज प्लान

Airtel की बबात करें तो एयरटेल का महीने भर का सस्ता प्लान 199 रुपये का है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. डेटा की बात करें तो ये भी 2GB ही है. अगर आप SMS का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो Airtel का ये प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है क्योंकि यह जियो से बेहतर है.

Vi (Vodafone-Idea) का सस्ता प्लान

Vodafone-Idea पर नज़र डालें तो कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 99 रुपये का है. इससे आपका सिम तो एक्टिव रहेगा लेकिन इस प्लान में ना के बराबर सुविधाएं भी मिलती हैं. यहां तक कि इसमें आउटगोइंग SMS की भी सुविधा नहीं दी जाती. अगर आप केवल सिम चालू रखने के मकसद से रिचार्ज कर रहे हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है.

BSNL का सबसे सस्ता प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की बात करें तो कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 59 रुपये का आता है. इसमें 7 दिन की वैधता के साथ 1GB डेटा मिलता है. इसके अलावा BSNL का एक और प्लान 99 रुपये में भी आता है जो लंबी वैधता देता है लेकिन इसमें SMS और डेटा लिमिटेड रहता है. जिन लोगों को बस सिम चालू रखना है और इंटरनेट की ज़रूरत नहीं है उनके लिए ये बेहतरीन विकल्प है.

किसका प्लान सबसे सस्ता

अब आपको बता दें कि सिर्फ सिम एक्टिव रखना हो तो BSNL का 59 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता है. वहीं, अगर आपको बेसिक डेटा और कॉलिंग की जरूरत है तो आपके लिए Jio का 189 या Airtel का 199 रुपये वाला प्लान एक बेहतर विकल्प बन सकता है.

यह भी पढ़ें:

UPI Down: एक महीने में क्यों तीसरी बार ठप पड़े गूगलपे, फोनपे, पेटीएम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?
Home Projector Setup: प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप
Moto G47 Power Launch: बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?
बड़ी बैटरी के साथ हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, किसके लिए बेस्ट है Moto का नया फोन?
eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget