एक्सप्लोरर

UPI Down: एक महीने में क्यों तीसरी बार ठप पड़े गूगलपे, फोनपे, पेटीएम?

UPI Down: देश में डिजिटल पेमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है. डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. हालांकि डिजिटल पेमेंट पर बढ़ती हुई निर्भरता से तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं.

UPI Down: देश में डिजिटल पेमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है. डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है. हालांकि डिजिटल पेमेंट पर बढ़ती हुई निर्भरता से तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं. शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे UPI प्लेटफॉर्म्स के काम न करने की शिकायतें कीं. हजारों यूजर्स ने पेमेंट फेल होने, ट्रांजैक्शन अटकने और ट्रांसफर में समस्या आने की बात सोशल मीडिया पर उठाई है. आइए जानते हैं कि आखिर बार-बार यूपीआई पेमेंट क्यों ठप पड़ जाता है.

NPCI ने दिया जवाब

जानकारी के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने X पर एक पोस्ट किया है जिसमें यूपीआ के ठप होने के बारे में जानकारी साझा की गई है. NPCI के अनुसार, कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से UPI सेवाओं में रुकावट आई है. उन्होंने कहा कि टीम इस समस्या को हल करने में लगी हुई है. हालांकि, एक बार फिर कोई साफ-सुथरा या ठोस जवाब सामने नहीं आया है. हर बार की तरह NPCI ने इसे सिर्फ एक तकनीकी समस्या का नाम देकर बात को टाल दिया है.

UPI बंद होने से लोग हो रहे परेशान

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब UPI पेमेंट पूरी तरह से ठप हो गया है. पहले भी ऐसा कई बार देखने को मिला है जब UPI पेमेंट जैसे गूगल पे, फोन पे जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. बीते एक महीने में यह तीसरी बार है जब यूजर्स को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ी है. डिजिटल पेमेंट को अपनाने के बाद लोग अब वॉलेट या कैश लेकर चलना लगभग भूल चुके हैं. ऐसे में जब UPI सेवाएं अचानक ठप हो जाती हैं तो आम लोगों से लेकर दुकानदार तक सभी को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है.

NPCI को देना चाहिए जवाब

UPI देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पेमेंट सिस्टम है. ऐसे में एक महीने में इसका तीन बार ठप होना सिस्टम पर एक गंभीर सवाल उठाता है. लगातार तकनीकी गड़बड़ियों से यूज़र्स काफी परेशान हैं और इससे उनका भरोसा भी यूपीआई से कम हो रहा है. ऐसे में NPCI को इसको लेकर स्पष्ट और मजबूत रुख अपनाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 Plus तुरंत खरीद सकते हैं आप, इतना बड़ा डिस्काउंट कभी नहीं मिला! जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget