एक्सप्लोरर

कौन हैं उदय सिंह? जिनको चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने जन सुराज का बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने उदय सिंह को बड़ा पद दिया है. बीजेपी और कांग्रेस में रहे उदय सिंह अब जन सुराज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

Uday Singh Political Biography: प्रशांत किशोर ने उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बिहार चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उदय सिंह जन सुराज के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. नवनियुक्त अध्यक्ष की मां माधुरी सिंह बिहार की सियासत में सक्रिय रही हैं. माधुरी सिंह ने दो बार पूर्णिया का संसद में प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 1980 और 1984 में पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव जीता था.

पूर्णिया की सियासत में उदय सिंह भी लंबे समय से एक्टिव रहे हैं. उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा में पूर्णिया की नुमाइंदगी की. बीजेपी के बाद उदय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्णिया लोकसभा सीट से उदय सिंह पर दांव लगाया. इससे पहले बीजेपी ने भरोसा जताया था. बीजेपी के टिकट पर 2004 में उदय सिंह पूर्णिया से सांसद बने. दूसरी बार 2009 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराया. 

कौन हैं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह?

माधुरी सिंह का भी लंबा राजनीतिक जीवन रहा है. 1977 में कांग्रेस ने पूर्णिया से उम्मीदवार बनाया. लोकसभा चुनाव में माधुरी सिंह 106997 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहीं. 1980 और 1984 में लगातार दो बार पूर्णिया से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने जीत का परचम लहराया. हालांकि 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्णिया से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस की उम्मीदवार माधुरी सिंह 114231 वोट प्राप्त कर चौथे नंबर पर रहीं.

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने जताया भरोसा

उदय सिंह ने 1998 का कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव पूर्णिया से लड़ा था. कांग्रेस के उम्मीदवार 102297 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे. पूर्णिया लोकसभा सीट पर बीजेपी ने 2004 में उदय सिंह को मौका दिया. बीजेपी के टिकट पर उन्होंने चुनावी जीत हासिल की. एक बार फिर उदय सिंह 2009 में पूर्णिया लोकसभा सीट बीजेपी की झोली में डालने में कामयाब रहे. हालांकि बीजेपी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत सके. 2019 में उदय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. पूर्णिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार 2019 में 369463 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे.
  
 ये भी पढ़ें- 'भूलेगा नहीं बिहार', BJP ने जारी किया दूसरा वीडियो जारी, निशाने पर लालू-तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget