एक्सप्लोरर

Telegram ने निकाला Scam से बचाने का तोड़, App में जोड़ा ये फीचर, तुरंत करें चेक

Telegram अपने यूजर्स को स्कैम और मिसइंफोर्मेशन से बचाने के लिए नया फीचर लेकर आई है. इसमें थर्ड-पार्टी सर्विसेस अपने अकाउंट और चैट को वेरिफाई कर पाएंगी.

टेलीग्राम अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आई है. गलत जानकारियों पर रोक लगाने और यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए यह फीचर लाया गया है. इसमें ऑफिशियल थर्ड-पार्टी सर्विसेस यूजर अकाउंट और चैट्स पर एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन आइकन लगा सकेंगी. यह कंपनी की पहले से चल रही वेरिफिकेशन प्रोसेस से अलग है, जिसमें पब्लिक फिगर्स और कंपनियों को वेरिफिकेशन बैज दिया जाता है. नए फीचर से यूजर्स को भरोसेमंद अकाउंट पहचानने में आसानी होगी और वो फ्रॉड से बच सकेंगे.

नए फीचर में क्या होगा?

नया फीचर आने के बाद ट्रस्टेड थर्ड-पार्टी सर्विसेस के पास भी एक अतिरिक्त वेरिफिकेशन ऑप्शन आ गया है. अब जो अकाउंट या चैट थर्ड-पार्टी सर्विस से वेरिफाइड होगी, उसके नाम के सामने एक छोटा लोगो दिखेगा. इसके अलावा उससे जुड़े प्रोफाइल पर अकाउंट के स्टेट्स की डिटेल एक्सप्लेनेशन मिलेगी. इसका मतलब है कि अब यूजर्स के पास किसी वेरिफाइड सर्विस के बारे में पता करने के लिए पहले से अधिक जानकारी होगी. 

केवल वेरिफाइड थर्ड पार्टी ही कर पाएगी वेरिफिकेशन

टेलीग्राम ने कहा है कि केवल वही थर्ड-पार्टी सर्विस वेरिफिकेशन बैज दे पाएगी, जो खुद पहले से वेरिफाइड है. इसके लिए उसे एक एप्लिकेशन प्रोसेस भी पूरी करनी होगी. साल की पहली अपडेट में टेलीग्राम इस फीचर के साथ-साथ कलेक्टिबल गिफ्ट्स, सर्विस मैसेज के लिए रिएक्शन, एक्स्ट्रा मैसेज सर्च फिल्टर और कई अन्य अपडेट्स लेकर आई है.

टेलीग्राम ये सारी अपडेट्स 2024 के आखिरी दिन रिलीज करने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं कर पाई. कंपनी ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ऐपल की रिव्यू टीम ने समय पर इन्हें रिव्यू नहीं किया, जिस वजह से यह अपडेट कुछ दिन बाद आई है. बता दें कि टेलीग्राम के 9.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है.

ये भी पढ़ें-

मार्च तक 75 शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करेगी Vi, सस्ते होंगे टैरिफ प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
Samsung Diwali Offer : दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget