एक्सप्लोरर

मार्च तक 75 शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करेगी Vi, सस्ते होंगे टैरिफ प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी चिंता

Vi ने मार्च तक देश के 75 प्रमुख शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना बनाई है. कंपनी जियो और एयरटेल के मुकाबले सस्ते प्लान में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

अब जल्द ही वोडाफोन आइडिया (Vi) के यूजर्स 5G का फायदा उठा पाएंगे. कंपनी ने मार्च तक देश के 75 शहरों में 5 मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है. खास बात यह भी है कि कंपनी अपने 5G प्लान की कीमत जियो और एयरटेल के मुकाबले 15 प्रतिशत तक कम रख सकती है. इससे इन दोनों कंपनियों को भी आगे चलकर अपने टैरिफ प्लान सस्ते करने पड़ सकते हैं.

कहां शुरू होगी Vi की 5G सर्विस?

Vi सबसे पहले 17 सर्किल में आने वाले देश के 75 प्रमुख शहरों में यह सर्विस लॉन्च करेगी. कंपनी इन शहरों में उन इंडस्ट्रियल हब्स को टारगेट करेगी, जहां डेटा की खपत ज्यादा है. ऐसी भी खबरें हैं कि इसके लिए Vi डीलर कमीशन भी बढ़ाने पर विचार कर रही है. दूसरी कंपनियों से यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कंपनी प्रमोशनल खर्च भी बढ़ा सकती है. Vi ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में डीलर कमीशन पर अपनी सेल का 8.4 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया था. इसकी तुलना में जियो 3 प्रतिशत और एयरटेल 4 प्रतिशत खर्च कर रही है.

Vi ने दिए सस्ते प्लान के संकेत

Vi के CEO अक्षय मुंदरा ने कुछ समय पहले संकेत दिए थे कि कंपनी के 5G रिचार्ज प्लान सस्ते रह सकते हैं और इस बारे में अंतिम फैसला लॉन्चिंग डेट करीब आने पर लिया जाएगा. हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि इस फैसले से Vi के राजस्व पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. उनका मानना है कि पहले कंपनी को अपने घटते यूजर बेस को रोकना चाहिए और फिर प्राइसिंग रणनीति से मुकाबले में उतरना चाहिए.

इन कंपनियों से 5G का सामान लेगी Vi

Vi ने कुछ समय पहले ही नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग से 5G नेटवर्क में लगने वाले सामान के लिए 3.6 बिलियन डॉलर के सौदे किए थे. कंपनी का टारगेट अगले 3 साल में 75,000 5G साइट्स तैयार करना है.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud होने के तुरंत बाद करें ये काम, ठगी से बच जाएंगे, उत्तराखंड में 40 लोगों को वापस मिला पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget