एक्सप्लोरर

Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

Reddit यूज करने का तरीका जल्द बदल सकता है. आने वाले समय में Reddit की ज्यादातर चर्चाएं देखने के लिए भी साइन इन करना पड़ सकता है. जानिए इस बदलाव से जुड़ी हर जरूरी बात...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • होमपेज, बाहरी लिंक अभी भी बिना लॉगिन दिखेंगे.

Reddit Login Update: सोशल मीडिया पर कुछ भी सर्च करना हो या किसी खास मुद्दे पर लोगों की राय जाननी हो, Reddit उन प्लेटफॉर्म्स में शामिल है, जहां बिना अकाउंट बनाए भी काफी कुछ पढ़ा जा सकता है. कई बार यूजर्स गूगल पर किसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए Reddit की चर्चा तक पहुंच जाते हैं और बिना लॉगिन किए ही पोस्ट और कमेंट पढ़कर वापस आ जाते है, लेकिन अब यह एक्सपीरियंस बदलने वाला है.

Reddit अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले लोगों के लिए लॉगिन को जरूरी बनाने की तैयारी कर रहा है. आने वाले समय में बिना अकाउंट के Reddit की ज्यादातर पोस्ट और चर्चाओं तक पहुंचना आसान नहीं होगा. कंपनी के CEO स्टीव हफमैन ने इस बदलाव की जानकारी दी है, फिलहाल इसे कुछ देशों में टेस्ट किया जाएगा. 

यूजर्स की पसंद के हिसाब से दिखेंगी पोस्ट और कम्युनिटी

कंपनी का कहना है कि लॉगिन जरूरी करने से यूजर्स को उनकी दिलचस्पी के मुताबिक कम्युनिटी, पोस्ट और चर्चाएं सुझाना आसान होगा. इसके अलावा लोग अपनी पसंद के विषयों पर वोट कर सकेंगे और चर्चाओं में कमेंट भी कर पाएंगे. Reddit के CEO ने यह भी साफ किया कि यह बदलाव सुरक्षा से जुड़े नियमों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. 

Reddit पर बिना लॉगिन कंटेंट देखने का तरीका कैसे बदलेगा

Reddit के CEO ने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी अब लॉगिन आधारित ब्राउजिंग एक्सपीरियंस की ओर बढ़ रही है. अभी तक यूजर्स बिना अकाउंट बनाए भी Reddit का ज्यादातर कंटेंट देख सकते थे, हालांकि नए बदलाव के बाद प्लेटफॉर्म यूज करने के लिए साइन इन करना पहली जरूरत बन सकता है. हफमैन के मुताबिक, Reddit पर यूजर्स को उनकी पसंद और इंटरेस्ट से जुड़ा कंटेंट दिखाना जरूरी है. इसके लिए कंपनी चाहती है कि लोग अपने अकाउंट से लॉगिन करके प्लेटफॉर्म ब्राउज करें. 

यह भी पढ़ें - karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?

एड्स से कमाई बढ़ाने की भी है तैयारी

Reddit के इस फैसले के पीछे सिर्फ कंटेंट को पर्सनलाइज करना ही नहीं, बल्कि कंपनी का ऐड बिजनेस भी एक वजह है. लॉगिन करने वाले यूजर्स के इंटरेस्ट के आधार पर उन्हें ज्यादा प्रासंगिक कंटेंट और एड दिखाए जा सकेंगे. इससे कंपनी को अपने ऐड बिजनेस को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. इस बदलाव का एक बड़ा मकसद Reddit के कंटेंट की अनऑथराइज्ड तरीके से होने वाली डेटा स्क्रैपिंग को सीमित करना भी है. 

इन विजिटर्स को मिलेगी कुछ छूट

Reddit पर हर तरह की पहुंच बंद नहीं होगी. कंपनी के मुताबिक, होमपेज बिना अकाउंट के भी उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा बाहरी सर्च इंजन या दूसरे लिंक के जरिए Reddit पर पहुंचने वाले लोग संबंधित चर्चा देख सकेंगे, फिलहाल कंपनी आने वाले महीनों में अमेरिका के बाहर कुछ बाजारों में इस बदलाव का टेस्ट शुरू करेगी, हालांकि किन देशों में सबसे पहले यह व्यवस्था लागू होगी, इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें - Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Karbonn Rebel Series Launch: Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?
Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?
Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज
Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज
OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
karbonn Rebel 5g: 10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
10-15 हजार रुपये में लौट रहा Karbonn, बड़ी बैटरी के दम पर कितनी देगा चुनौती?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
Embed widget