एक्सप्लोरर

Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी

पावर बैंक साथ रखने की झंझट कम हो सकती है. Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Y32 5G पेश किया है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. जानिए कीमत, फीचर्स और इस फोन की खासियतें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 44W फास्ट चार्जिंग है, कीमत और उपलब्धता अभी अज्ञात है.

Vivo Y32 5G Launch : स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए बैटरी की चिंता कोई नई बात नहीं है. दिनभर फोन पर वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना, गेम खेलना या लगातार इंटरनेट यूज करना हो, इन सबके बीच बैटरी का जल्दी खत्म होना परेशानी बन जाता है. ऐसे में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की मांग भी बढ़ रही है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G पेश किया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है. कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी के साथ फोन को मजबूत बनाने के लिए भी कई तरह की सुरक्षा रेटिंग दी हैं. तो आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या खास है.

Vivo Y32 5G में क्या-क्या खास है?

Vivo Y32 5G में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है. इस फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी 8,000mAh बैटरी है. इसमें 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. Vivo का दावा है कि 1,500 बार चार्जिंग साइकल पूरा होने के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 फीसदी से ज्यादा बनी रहेगी.

Vivo Y32 5G की कीमत 

Vivo Y32 5G को फिलहाल 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लिस्ट किया गया है. इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. फोन को Dawn Gold और Midnight Black के दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें - Karbonn Rebel Series Launch: Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?

120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

फोन में 6.87 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1592 बाय 720 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और आउटडोर ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक जाती है. लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए इसे TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है.

Vivo Y32 5G का कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का अतिरिक्त सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है. इसके अलावा इसे SGS की 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिली है. 

यह भी पढ़ें - OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
Karbonn Rebel Series Launch: Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?
Karbonn Rebel और Rebel Pro 5G लॉन्च, जानें किसे खरीदना सही?
Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज
Free Fire India पुराने गेम से कितना अलग? जानें फीचर्स और डाउनलोड साइज
OnePlus Turbo 6Vs Launch : गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप पर OnePlus का दांव, Turbo 6V लॉन्च
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget