एक्सप्लोरर

2-4 नहीं, मोबाइल में लगे होते हैं कई सेंसर, जानिए हर एक का काम

स्मार्टफोन में ऑटो ब्राइटनेस और ऑटो-रोटेट जैसे कई काम सेंसर के कारण ही हो पाते हैं और फोन में कई सेंसर लगे होते हैं. आज इन सेंसर और इनके काम के बारे में जानते हैं.

स्मार्टफोन में सारा खेल इसमें लगे सेंसर का होता है. फोन रोटेट होने पर वीडियो का रोटेट होना हो या जेब में पड़े फोन का स्टेप काउंट करना हो. ये सारा काम इसमें लगे सेंसर के कारण मुमकिन हो पाता है. एक तरीके से कहा जाए तो सेंसर ही फोन को स्मार्टफोन बनाते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि फोन में एक नहीं बल्कि कई सेंसर होते हैं. आज हम आपको इन सेंसर और इनके काम के बारे में बताने जा रहे हैं.

एक्सेलेरोमीटर सेंसर

यह सेंसर एक्सलरेशन या किसी ऑब्जेक्ट की वेलोसिटी में आए चेंज की रेट को मापता है. जैसे ही आप चलते हैं, आपके कदम उठते और रुकते हैं. कदम उठने पर आगे की तरफ एक्सलरेशन होता है और पैर रखते ही यह रुक जाता है. फोन में लगा एक्सलेरोमीटर इसी चक्र को मापता है. 

प्रॉक्सिमिटी सेंसर

यह सेंसर फोन और चेहरे के बीच की दूरी पर नजर रखता है. आपने गौर किया होगा कि कॉल के दौरान जब आपका फोन कान के पास आता है तो इसका डिस्प्ले बंद हो जाता है और कान से हटाते ही डिस्प्ले ऑन हो जाता है. यह काम प्रॉक्सिमिटी सेंसर करता है.

गायरोस्कोप सेंसर

यह सेंसर फोन की रोटेशनल मूवमेंट पर नजर रखता है. उदाहरण के तौर पर जब आप कोई रेसिंग वाला गेम खेलते हैं और फोन को लेफ्ट साइड टर्न करने पर गाड़ी या बाइक लेफ्ट मुड़ जाती है. गेमिंग के अलावा यह फीचर कैमरा स्टेबलाइजेशन में भी काम आता है.

एंबियंट लाइट सेंसर

यह आसपास की लाइट को मापता है. अगर स्क्रीन के आसपास ज्यादा लाइट है तो यह ब्राइटनेस को बढ़ा देता है ताकि यूजर को स्क्रीन अच्छी तरह नजर आ सके. इसी तरह अंधेरे में यह स्क्रीन ब्राइटनेस को कम कर देता है.

GPS और बैरोमीटर सेंसर

GPS का सारा काम लोकेशन से जुड़ा होता है. नेविगेशन की बात हो या ट्रैकिंग की, यह सेंसर सैटेलाइट के जरिए लोकेशन डेटा प्रोवाइड करता है. बैरोमीटर सेंसर की बात करें तो यह GPS डेटा को सटीक बनाता है और ऊंचाई का पता लगाने के काम आता है.

मैग्नेटोमीटर सेंसर

आपने अपने फोन में कंपास यूज किया होगा. पुराने जमाने की कंपास जैसे लेआउट वाला यह फीचर डायरेक्शन बता देता है. फोन में लगा मैग्नेटोमीटर सेंसर के कारण ही डिजिटल कंपास ठीक तरीके से काम कर पाता है. यह नेविगेशन में भी मदद करता है.

फिंगरप्रिंट सेंसर

फोन को लॉक या अनलॉक करने के लिए यह सेंसर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करता है. कई स्मार्टफोन में यह स्क्रीन के नीचे लगा होता है तो कुछ फोन में इसे पावर बटन के पास लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Windows 11 में ब्लूटूथ कनेक्शन में आ रही प्रॉब्लम, इन आसान तरीकों से करें समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget