एक्सप्लोरर

क्या Apple से पहले Samsung लॉन्च करेगी ब्लड शुगर टेस्ट करने वाली स्मार्टवॉच? बिना खून निकाले होगी जांच

Samsung: ब्लड शुगर टेस्ट करने वाली स्मार्टवॉच लॉन्च करने के लिए सैमसंग और एप्पल के बीच में होड़ लगी हुई है. ये दोनों कंपनी इनवेसिव ग्लूकोज मॉनिटरिंग को डेवलप करने की कोशिश कर रही है.

Samsung: आजकल दुनियाभर के ज्यादातर यूजर्स स्मार्ट वॉच खरीदने से पहले उसमें मिलने वाले हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स को ध्यान से देखते हैं. इस वजह से स्मार्ट वॉच बनाने वाली कंपनियां अपने-अपने प्रॉडक्ट में नए और डेवलपिंग हेल्थ फीचर्स को लाने के लिए नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. सैमसंग भी ऐसी कंपनियों में से एक है.

सैमसंग एप्पल इंक और टेक्नोलॉजी की कई अन्य बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर इनवेसिव ग्लूकोज मॉनिटरिंग और निरंतर ब्लड प्रेशर चेक करने वाले सिस्टम पर काम कर रही है. सैमसंग के इस काम की देख-रेख करने वाले अधिकारी ने कहा कि, यह काम हाल ही में पेश की गई गैलेक्सी रिंग सहित कई डिवाइस में हेल्थ फीचर्स को शामिल करने का एक प्रयास है. कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को सेंसर के माध्यम से उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों के बारे में पूरी जानकारी देना है.

स्मार्टवॉच में आएगा नया हेल्थ फीचर

हेल्थ ट्रैक करना काफी पहले से ही स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच का एक मुख्य सेलिंग पॉइंट रहा है. इस कारण से सैमसंग एप्पल और अल्फाबेट इंक के साथ मिलकर स्मार्ट वॉच को ज्यादा स्मार्ट बनाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी के लिए निरंतर ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग और ग्लूकोज मॉनिटरिंग के लिए सेंसर बनाना काफी अहम सफलता होगी.

एप्पल पिछले कई वर्षों से ग्लूकोज रीडर टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को अपना खून निकालने की जरूरत भी नहीं होगी. आपने देखा होगा कि लाखों डाइबेटिज से ग्रहसित लोगों की जांच करने के लिए उनके हाथ से थोड़ा से खून लिया जाता है, लेकिन अगर ग्लूकोज रीडर टेक्नोलॉजी सफल हो गई तो इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, और यह डाइबेटिज से ग्रहसित रोगियों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है.

जल्द खत्म होगा गैलेक्सी रिंग का इंतजार

सैमसंग के अधिकारी ने पक्के तौर पर नहीं बताया कि स्मार्टवॉच में ग्लूकोज़ और ब्लड प्रेशर को निरंतर नापने वाला फीचर कब तक आएगा, लेकिन कहा उन्हें उम्मीद है कि नॉन-इनवेसिव ग्लूकोज मॉनिटरिंग पांच साल के भीतर किसी न किसी रूप में बाजार में आ सकती है.

आपको बता दें कि इस नए टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 के बाद आई है, जो 17 जनवरी को अमेरिका में आयोजित की गई थी. इस इवेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ एक गैलेक्सी रिंग को पेश किया था, जो एआई की मदद से यूजर्स के हेल्थ का पूरा ट्रैक रखेगा. सैमसंग के अधिकारी हॉन पाक ने कहा कि, गैलेक्सी रिंग को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इस नए स्मार्टफोन ने भारत में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सेल शुरू होने से पहले ही हुई 2.50 लाख से ज्यादा फोन की बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
IRCTC Beta Version: IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना
क्या फर्जी कॉपीराइट कंप्लेंट मिलने पर भी बंद हो रहा इंस्टाग्राम अकाउंट? जान लें इसकी हकीकत
क्या फर्जी कॉपीराइट कंप्लेंट मिलने पर भी बंद हो रहा इंस्टाग्राम अकाउंट? जान लें इसकी हकीकत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget