एक्सप्लोरर

इस नए स्मार्टफोन ने भारत में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सेल शुरू होने से पहले ही हुई 2.50 लाख से ज्यादा फोन की बुकिंग

Samsung: सैमसंग ने हाल ही में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च किया है, जिसे सिर्फ 3 दिनों के अंदर 2.5 लाख से ज्यादा कस्टमर्स ने प्री-बुक करके एक रिकॉर्ड बना दिया है.

Samsung Galaxy S24 Ultra: 17 जनवरी को सैमसंग ने अपना वार्षिक गैलेक्सी अनकैप्ड इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने अपने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन के नाम Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra है. 

कंपनी ने अपने इन तीनों फोन की बिक्री 31 जनवरी से शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन प्री-बुकिंग की शुरुआत 18 जनवरी से ही शुरू कर दी गई थी. भारतीय यूजर्स में इस फोन का इतना क्रेज दिखाई दिया कि सिर्फ 3 दिनों के भीतर इस फोन के 2.5  लाख से ज्यादा यूनिट की प्री-बुकिंग हो गई.

सैमसंग फोन ने बनाया रिकॉर्ड

सैमसंग ने अपने इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Galaxy AI फीचर के साथ लॉन्च किया है. इस फीचर के तहत यूजर्स को सैमसंग के नए फोन में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी की मदद से कई सारी खास सुविधाएं मिलेंगी. सैमसंग के इस नए फीचर ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया है.

इसके अलावा सैमसंग ने अपने इस नए सीरीज के फोन की प्री-बुकिंग करने पर कई तरह के ऑफर्स का ऐलान भी किया था. सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा को बुक करने वाले यूजर्स को 22,000 रुपये के बेनिफिट्स मिलेंगे. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस24 को बुक करने पर यूजर्स को करीब 15,000 रुपये का फायदा होगा. 

नई फोन सीरीज की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस24 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है, जिसमें यूजर्स को 8GB+256GB वाला वेरिएंट मिलता है. इसके अलावा इस सीरीज के दूसरे मॉडल यानी सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये हैं, जिसमें यूजर्स को 12GB+256GB वाला वेरिएंट मिलते हैं.

वहीं, इस सीरीज का टॉप मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा है, जिसमें यूजर्स को 200MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन में कई खास कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है, जिसमें यूजर्स को 12GB+256GB वाला वेरिएंट मिलता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 vs iPhone 15: 2 बेहतरीन बेस मॉडल फ्लैगशिप फोन्स में से आपके लिए क्या है बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget