फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
क्या आप भी Mobile Charging पर लगाते वक्त Cover उतारना भूल जाते हैं? हो सकता है कि यह छोटी सी लापरवाही आपके महंगे फोन को महंगी पड़ जाए. जानें इस पर क्या कहते हैं टेक एक्सपर्ट्स.

- चार्जिंग के दौरान फोन कवर बैटरी को ज्यादा गर्म करता है।
- कवर गर्मी रोककर बैटरी और प्रोसेसर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं।
- ओवरहीटिंग से बैटरी फूल सकती है, फोन की लाइफ भी घटती है।
- चार्जिंग पर हमेशा फोन का कवर उतारें और गेमिंग से बचें।
आज के समय में Phone हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. जिसके बिना एक मिनट भी गुजारना नामुमकिन सा लगता है. Phone को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए हम सब उस पर Cover जरूर चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि जिस Cover से आप अपने Phone की हिफाजत कर रहे हैं वही आपके Phone की Battery और Processor को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहा है.
अक्सर लोग रात को सोते वक्त या दिन में Phone Charging पर लगाते वक्त उसका Cover उतारना जरूरी नहीं समझते हैं. उन्हें लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन यहीं पर वे बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं. अगर आप भी बिना Cover हटाए फोन चार्ज करने की आदत से परेशान हैं और इसके नुकसान से अनजान हैं. तो यह काम की बात आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके हजारों रुपये के फोन को पल भर में कबाड़ बना सकती है.
Charging के वक्त कवर लगाना चाहिए?
कई बार हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को थोड़े अलग ढंग से करते हैं. जैसे कि Phone चार्ज पर लगाने से पहले उसका Cover निकाल देना. कई बार ऐसे लोगों को देखकर मन में सवाल आता है आखिर ऐसा क्यों करना? तो आपको बता दें इसके पीछे छुपा है एक टेक्निकल कारण. दरअसल जब भी आप अपने Phone को Charging पर लगाते हैं. तो Battery के अंदर इलेक्ट्रोकेमिकल Reaction होते हैं. जिसकी वजह से नेचुरल तरीके से हीट यानी गर्मी पैदा होती है. इसके अलावा Fast Charger से तो Phone वैसे ही बहुत जल्दी गर्म होने लगते हैं.
अब अगर आपके Phone पर मोटा Cover लगा हुआ है. तो वह एक इंसुलेटर की तरह काम करता है. यानी वह अंदर पैदा होने वाली उस गर्मी को बाहर निकलने से पूरी तरह रोक लेता है. वह हीट फोन के अंदर ही पैक होकर रह जाती है. जिससे बैटरी का तापमान खतरनाक लेवल तक बढ़ जाता है. Phone का Processor और Motherboard भी इस ओवरहीटिंग की वजह से प्रभावित होने लगते हैं, और इसी से Battery लाइफ भी कम होने लगती है.

Battery की लाइफ के लिए सही नहीं
लगातार गर्म माहौल में Phone को चार्ज करने का सबसे बड़ा नुकसान इसकी Batter हेल्थ पर पड़ता है. लिथियम-आयन बैटरीज़ को काम करने और चार्ज होने के लिए एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है. जब आप Cover पहनकर Phone चार्ज करते हैं. तो ज्यादा गर्मी के चलते Battery के अंदरूनी हिस्से कमजोर होने लगते हैं. इसकी वजह से Battery का Backup तेजी से गिरने लगता है और वह बहुत जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है.
इतना ही नहीं अगर Overheating ज्यादा बढ़ जाए तो Battery के फूलने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. Battery फूलने का मतलब है कि Phone का डिस्प्ले या बैक पैनल बाहर की तरफ उठने लगेगा, और कई बार शॉर्ट सर्किट जैसी खतरनाक घटनाएं भी सामने आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
Charging के वक्त इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप Phone को चार्जिंग पर लगाएं उसका Cover हमेशा उतार दें. भले ही इसमें आपको 1-2 सेकेंड का वक्त लगे. लेकिन आपके महंगे Phone की लंबी उम्र के लिए यह बहुत जरूरी कदम है. इसके अलावा चार्जिंग के वक्त कभी भी फोन पर भारी Gaming न करें या उस पर Online Video न देखें क्योंकि इससे Processor पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और वह और ज्यादा गर्म हो जाता है.
हमेशा कंपनी का ओरिजिनल और सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि Phone को किसी बेड या तकिए के ऊपर रखकर चार्ज बिल्कुल न करें. अगर आप इन छोटी-छोटी लेकिन बेहद काम की बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका फोन बिना परेशानी के लंबा चलेगा.
यह भी पढ़ें:5 Star फ्रिज कितनी बिजली बचाता है, 2 Star या 3 Star से कितनी ज्यादा?

















