एक्सप्लोरर

Ashish Chanchlani या Technical Guruji नहीं, ये है भारत का नंबर 1 यूट्यूबर, जानें कितने हैं सब्सक्राइबर्स

India’s Top Youtuber: यूट्यूब आज के दौर में सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा और करियर का प्लेटफॉर्म बन चुका है.

India’s Top Youtuber: यूट्यूब आज के दौर में सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा और करियर का प्लेटफॉर्म बन चुका है. भारत में कई यूट्यूबर्स ने अपनी मेहनत, क्रिएटिविटी और यूनिक कंटेंट से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है. लेकिन अब यूट्यूबर्स की लिस्ट में ऐसा नाम आ गया है जिसने कम समय में ही नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है.

ये हैं देश के बेहतरीन यूट्यूबर्स

देश के टॉप यूट्यूबर्स की बात करें तो इसमें कई सारे नाम आते हैं. कैरी मिनाटी भारत के सबसे चर्चित यूट्यूबर्स में से एक हैं. उनके रोस्ट वीडियो, कॉमेडी स्केच और गेमिंग कंटेंट को लाखों लोग पसंद करते हैं. कैरी की बोलने की खास शैली और ह्यूमर ने उन्हें टॉप यूट्यूबर की लिस्ट में बनाए रखा है. इनके चैनल पर 44.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

इसके अलावा आशीष चंचलानी अपने मजेदार वीडियो और फैमिली फ्रेंडली ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. उनके चैनल पर 30.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. टेक्निकल गुरुजी भारत के सबसे भरोसेमंद टेक यूट्यूबर्स में से हैं. मोबाइल फोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में समझाने का उनका तरीका दर्शकों को खूब पसंद आता है. इनके 23.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

ये है नंबर 1 यूट्यूबर

KL Bro Biju Rithvik काफी कम समय में नंबर 1 यूट्यूबर बन चुके हैं. जानकारी के अनुसार, इनके यूट्यूब चैनल पर 30 अप्रैल 2025 तक 71.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं. वे केरल, भारत से ताल्लुक रखने वाले एक प्रसिद्ध मलयालम भाषा के कंटेंट क्रिएटर हैं. KL Bro Biju ने साल 2024 में 50 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया था जिसके लिए उन्हें YouTube India की ओर से रूबी प्ले बटन से सम्मानित किया गया.

भले ही उनका कंटेंट मलयालम भाषा में हो लेकिन उसकी थीम और कहानियां पूरे भारत के परिवारों को जोड़ती हैं. यही वजह है कि उनका स्थानीय कंटेंट भी सभी के लिए समझने और महसूस करने योग्य बनता है. उनके वीडियो में उनका पूरा परिवार शामिल होता है जिसमें पत्नी, बच्चे और माता-पिता शामिल है जिससे उनका चैनल एक पारिवारिक और संवेदनशील माहौल पेश करता है जो दर्शकों को आसानी से जुड़ने का मौका देता है.

यह भी पढ़ें:

चीन की फैक्ट्री में अचानक रोबोट हुआ बेकाबू, एक-एक कर कर्मचारियों पर करने लगा हमला और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk
Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget