एक्सप्लोरर

चीन की फैक्ट्री में अचानक रोबोट हुआ बेकाबू, एक-एक कर कर्मचारियों पर करने लगा हमला और फिर...

चीन में एक फैक्ट्री में रोबोट कोडिंग की गलती के कारण बेकाबू हो गया और कर्मचारियों पर हमला कर बैठा, जिससे तकनीकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन की एक फैक्ट्री से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियों में एक इंडस्ट्रियल रोबोट को अचानक से हिंसक होते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह हादसा एक तकनीकी खामी यानी कोडिंग की गलती की वजह से हुई है, जिसकी वजह से दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फैक्ट्री में काम कर रहा रोबोट अचानक कंट्रोल से बाहर हो गया और पास में मौजूद वर्कर्स पर हमला करने लगा. जैसे ही यह घटना हुई, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

जांच में सामने आई कोडिंग की गलती

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा बनाए गए H1 नाम के रोबोट के साथ हुआ, जिसकी कीमत करीब 6.5 लाख युआन बताई जा रही है. यह एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे इंसानों जैसे व्यवहार करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि यह उनके साथ सहजता से काम कर सके. मगर इस बार इसकी प्रोग्रामिंग में आई छोटी सी गड़बड़ी ने बड़ी घटना को जन्म दे दिया.

फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि घायल कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इसके अलावा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है और रोबोट की प्रोग्रामिंग को लेकर जांच जारी है.

 

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी रोबोट के नियंत्रण से बाहर होने की खबर सामने आई हो. कुछ महीने पहले भी एक टेक फेस्टिवल के दौरान एक रोबोट अचानक दर्शकों की ओर बढ़ गया था, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए थे. ऐसी घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम तकनीक पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं?

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने चिंता जताई कि मशीनों पर पूरी तरह निर्भर होना इंसानो के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है. तो वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जब तक रोबोट की प्रोग्रामिंग में इंसानी भूल की संभावना है, तब तक इस तकनीक से पूरी तरह सुरक्षित महसूस करना मुश्किल है.

फैक्ट्री में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद फैक्ट्री ने अपने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है और रोबोटिक यूनिट्स की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जितने उन्नत हो रहे हैं, उतनी ही सावधानी से इनके इस्तेमाल की जरूरत भी बढ़ती जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget