एक्सप्लोरर

Microsoft Copilot Pro अब सभी यूजर्स के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कीमत समेत 5 खास फायदे

Microsoft Copilot Pro: भारत समेत पूरी दुनिया के यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट का नया AI बेस्ड असिस्टेंट लॉन्च हो गया है. यह कंपनी का सबसे पॉवरफुल एआई असिस्टेंट है. आइए इसके फायदे और कीमत की बात करते हैं.

Microsoft Copilot Pro: माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल जनवरी के महीने में पहली बार Copilot Pro को पेश किया था. यह माइक्रोसॉफ्ट का सबसे पॉवरफुल जेनरेटर एआई-बेस्ड असिस्टेंट है, जिसे जनवरी में सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब लगभग दो महीने के बााद माइक्रोसॉफ्ट ने Copilot Pro को वैश्विक स्तर पर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि कोपायलट प्रो अब उन सभी 222 देशों में उपलब्ध होगा, जहां कोपायलट उपलब्ध है.

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्रो के फायदे

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्रो वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट और आउटलुक जैसे ऐप्स में कोपायलट एक्सेस प्रदान करता है. तेज़ और सटिक परिणाम  देने के अलावा, यह शानदार पिक्चर्स बनाने के लिए DALL-E 3 का एक्सेस भी प्रदान करता है. इसके अलावा यह यूज़र्स को GPT-4 और GPT-4 टर्बो मॉडल का एक्सेस भी प्रदान करता है.

इसके अतिरिक्त, कोपायलट प्रो माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट जीपीटी बिल्डर का एक्सेस भी प्रदान करता है, जो यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड कोपायलट बनाने की सुविधा देता है. यह पर्सनलाइज़्ड कोपायलट यूज़र्स के इंटरेस्ट के आधार पर उनके अलग-अलग कामों में उनकी मदद करता है. 

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्रो की 5 खास बातें

  • माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट प्रो को अब दुनिया के 222 मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है.
  • नए सब्सक्राइबर्स के लिए एक महीने का फ्री ट्रायल ऑफर किया जा रहा है.
  • Copilot Pro का उपयोग ऑफिस वेब ऐप्स में बिना किसी अलग Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन के भी किया जा सकता है.
  • Copilot Pro की सुविधा जल्द ही ऑफिस मोबाइल ऐप्स में भी आने वाली है.
  • भारत में कोपिलॉट प्रो सब्सक्रिप्शन की कीमत 2,000 रुपये प्रति महीने है.

सब्सक्रिप्शन पैक में मिलेंगे कई बेनिफिट्स

इसके अलावा, कंपनी ने कई बेनिफिट्स  की भी घोषणा की है जो यूज़र्स को कोपायलट प्रो का सब्सक्रिप्शन पैक खरीदने पर मिलेगी. कंपनी ने कहा कि वो फ्री माइक्रोसॉफ्ट 365 वेब ऐप्स में कोपायलट को बिना किसी अतिरिक्त माइक्रोसॉफ्ट 365 सब्सक्रिप्शन के कोपायलट प्रो सब्सक्रिप्शन का पार्ट बना रहा है. आसान शब्दों में कहें तो, कोपायलट प्रो अपने यूज़र्स को डेक्सटॉप पर बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के वर्ड, आउटलुक जैसे अन्य ऐप्स में कोपायलट का एक्सेस दे रहा है.

कंपनी इस बेनिफिट्स को मोबाइल ऐप्स में भी देने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी ने बताया है कि जिन यूज़र्स ने कोपायलट प्रो का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उन्हें पीसी और मैक के लिए डेक्सटॉप ऐप में कोपायलट का एक्सेस पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर्सनल या फैमिली सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें:

Google के मेगा इवेंट की डेट हुई कंफर्म, Android 15 समेत काफी कुछ लॉन्च होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.29 अरब के पार! अगस्त में जुड़े 55 लाख नए ग्राहक
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?
TV से AC तक कीमत बढ़ने की तैयारी, पुराने दाम पर कैसे मिलेंगे प्रोडक्ट?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget