एक्सप्लोरर

Google के मेगा इवेंट की डेट हुई कंफर्म, Android 15 समेत काफी कुछ लॉन्च होने की उम्मीद

Google I/O 2024: गूगल ने अपने इस मेगा इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है. इस इवेंट में कंपनी एंड्रॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 और Google Pixel 8a जैसे कई प्रॉडक्ट को लॉन्च कर सकती है.

Google I/O 2024: गूगल ने अपने अपकमिंग मेगा इवेंट Google I/O 2024 की डेट का ऐलान कर दिया है. सैमसंग और एप्पल की तरह गूगल भी हर साल अपना इवेंट आयोजित करता है, जिसमें वो अपने नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च और अपकमिंग प्रॉडक्ट्स को पेश करता है. इस साल भी गूगल अपने इस इवेंट में एंड्रॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम यानी सॉफ्टवेयर के साथ-साथ पिक्सल फोन और कई अन्य प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कर सकता है. आइए हम आपको गूगल के इस इवेंट की डेट और इसमें लॉन्च होने वाले संभावित प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं.

गूगल का मेगा इवेंट

गूगल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए इस इवेंट का ऐलान किया है. इस इवेंट का आयोजन 14 मई, 2024 को किया जाएगा. गूगल अपने इस मेगा इवेंट को कुछ चुनिंदा लाइव ऑडियंस के सामने आयोजित करेगा. इसके अलावा दुनियाभर के बाकी यूज़र्स गूगल के इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. गूगल अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने इस मेगा इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित करेगा.

कंपनी ने अपने इस इवेंट के लिए एक आधिकारिक पेज भी लाइव कर दिया है, जिसमें काउंटडाउन भी शुरू हो गया है. अपने इस काउंटडाउन पेज पर गूगल ने यूज़र्स के लिए एक गेम भी पेश किया है, जिसका नाम ब्रेक द लूप है. यह एक पजल गेम है, जिसे दुनियाभर के कोई भी यूज़र्स खेल सकते हैं.

जानें क्या-क्या होगा लॉन्च?

आपको बता दें कि गूगल का यह इवेंट में असल में उनका एनुअल डेवलपर कांफ्रेंस होता है, जिसे वो हर साल अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में आयोजित करती है. इस इवेंट में कंपनी हर साल अपने आने वाले नए सॉफ्टवेयर को पेश करती है, कुछ नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करती है और भविष्य में आने वाले नए प्रॉडक्ट्स की झल्कियां भी दिखाती है.

इस बार गूगल अपने इस इवेंट में क्या लॉन्च करने वाली है, इसके बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है. हालांकि, मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार गूगल अपने इस इवेंट में एंड्रॉयड का नया सॉफ्टवेयर Android 15 को लॉन्च कर सकती है, जिसकी चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही है. इसके अलावा कंपनी Google Pixel 8a स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है. गूगल इस इवेंट में Wear OS 5 और AI से संबंधित किसी प्रॉडक्ट या सर्विस की घोषणा भी कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

Motorola Edge 50 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें AI फीचर्स वाले फोन की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स

वीडियोज

Bollywood News: रणबीर कपूर का प्रसाद ठुकराने का वायरल सच, 'रामायण' के कड़े अनुशासन के कारण ट्रोल हुए अभिनेता (17.09.26)
Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight
Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz
PM Modi 76th Birthday | Breaking: 25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान! | BJP | Amit Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
Embed widget