एक्सप्लोरर

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च हो गया है. नए लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर के साथ 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है. जानिए इसकी शुरुआती कीमत और खास फीचर्स

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इसकी शुरुआती कीमत ₹1,08,990 है; स्मार्ट कनेक्ट फीचर भी.

Lenovo ने भारत में अपना नया ThinkBook 14x लॉन्च किया है. यह Copilot+ PC Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इसमें 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया है. लैपटॉप में 65Wh तक की बैटरी, बैकलिट कीबोर्ड और ग्लास टचपैड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि Lenovo ThinkBook 14x की कीमत क्या है. 

Lenovo ThinkBook 14x की कीमत क्या है?

भारत में Lenovo ThinkBook 14x की शुरुआती कीमत 1,08,990 रुपये है. इसे Lenovo India की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. कंपनी यूजर्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टम कॉन्फिगरेशन चुनने का ऑप्शन भी दे रही है. 

2.8K OLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट

ThinkBook 14x में 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है. स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है.  इसमें Eyesafe Certification 2.0 भी दिया गया है, जो ब्लू लाइट से सुरक्षा के लिए है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक बताई गई है. 

Intel Core Ultra Series 2 से लैस

परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर दिए गए हैं. इसमें Intel Core Ultra 5 226V, Intel Core Ultra 7 256V और Intel Core Ultra 7 256V के कॉन्फिगरेशन मिलते हैं. लैपटॉप Windows 11 Pro पर चलता है और इसमें 16GB RAM के साथ 1TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है. 

Wi-Fi 7 और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन

Lenovo ThinkBook 14x में Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी मिलती है. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें दो USB Type-C, दो USB Type-A और एक फुल-साइज HDMI पोर्ट दिया गया है. इसमें अतिरिक्त स्टोरेज के लिए Dual SSD Slots भी मौजूद हैं. कीबोर्ड बैकलिट है और इसकी लाइट के लेवल को एडजस्ट किया जा सकता है. साथ ही ग्लास टचपैड दिया गया है.

यह भी पढ़ें - PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

iPhone और Android से कनेक्ट होगा लैपटॉप

लैपटॉप में Lenovo Smart Connect फीचर दिया गया है. इसकी मदद से PC को Android डिवाइस और iPhone के साथ पेयर किया जा सकता है. ThinkBook 14x में MIL-STD-810H durability भी दी गई है. 

65Wh तक बैटरी और हल्का डिजाइन

ThinkBook 14x के Core Ultra 7 256V वाले टॉप मॉडल में 65Wh की बैटरी मिलती है, जबकि बाकी दोनों मॉडल 54.7Wh बैटरी के साथ आते हैं. लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस दिया गया है.

यह भी पढ़ें - Cyber Fraud के बाद पैसे वापस दिलाएगा ये डिजिटल सिस्टम, जानें कैसे?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget