एक्सप्लोरर

599 रुपये में Jio-Airtel-Vi में से किसका प्लान है बेस्ट, जानिए क्या हैं ऑफर्स

599 रुपये की कीमत में देश की तीन बड़ी कंपनियां अलग-अलग ऑफर्स पेश कर रही हैं. इनमें डेटा और फ्री कॉलिंग के अलावा मुफ्त में मैसेज करने की सुविधा भी दी जा रही है. आइए जानते हैं इस कीमत में किस कंपनी का ऑफर बेस्ट है.

देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान लेकर आती हैं. कंपनियों में इस बात को लेकर कड़ा मुकाबला रहता है कि कम दाम में बेस्ट ऑफर्स यूजर्स को दिए जाएं. अगर 599 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये तीनों कंपनियां इतनी कीमत में प्लान पेश करती हैं. अब तय आपको करना है कि इनमें से किसका प्लान बेस्ट है. इसके लिए हम आपको इनके ये वाले प्लान के सभी ऑफर्स बता रहे हैं. आइए जानते हैं इन तीनों कंपनियों में से बेस्ट प्लान किस कंपनी का है और क्या हैं ऑफर्स.

Jio का 599 रुपये वाला प्लान रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 GB डेटा यानी कुल 168 GB डेटा मिल रहा है. साथ ही जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल, नॉन-जियो नेटवर्क पर 3000 मिनट्स और 100 मैसेज हर रोज करने की सुविधा दी जा रही है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है.

Vodafone-Idea का 599 रुपये वाला प्लान जियो के अलावा वोडाफोन-आइडिया 599 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5 GB डेटा दिया जा रहा है. इसके अलावा आप देशभर में हर नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं. साथ ही साथ आपको इस प्लान के तहत हर दिन 100 मैसेज फ्री करने की सुविधा दी जा रही है. ये प्लान भी 84 दिन तक वैलिड है.

Airtel का 599 रुपये वाला प्लान इन दोनों कंपनियों के अलावा एयरटेल भी 599 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 2 GB डेटा ऑफर कर रही है. साथ ही साथ हर दिन 100 मैसेज फ्री करने का मौका मिल रहा है. यही नहीं अगर आप ये वाला प्लान लेते हैं तो आपको एक साल तक डिज्नी+हॉटस्टार VIP मेंबरशिप फ्री मिलेगी. हालांकि ये प्लान सिर्फ 56 दिन तक ही वैलिड है.

ये भी पढ़ें

Jio, Airtel और Vodafone के 2GB डेली डेटा प्लान, जानिए प्लान के दूसरे फायदे Jio और Airtel का 349 वाला प्लान, पाएं हर रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget