एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च

OPPO Find X10 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने जा रही है. इसके Pro Max मॉडल में पहली बार MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगी. जानें दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स, कैमरा और कीमत की पूरी जानकारी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ओप्पो Find X10 सीरीज Flipkart पर बिक्री के लिए.

OPPO आज अपनी Find X10 सीरीज को भारत में पेश करने जा रही है. इस सीरीज का सबसे खास मॉडल OPPO Find X10 Pro Max होगा, जिसे कंपनी कई नए फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी में है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है. OPPO ने पुष्टि की है कि Find X10 Pro Max भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगा.

इसके अलावा फोन में पीछे की तरफ तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जाएंगे. कंपनी के मुताबिक, यह फोन आज यानी 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा. इसकी कीमत का खुलासा भी लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास फीचर्स मिलेंगे. 

भारत में पहली बार मिलेगी Dimensity 9600 Pro चिपसेट

OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसमें दो प्राइम कोर हैं और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक जाती है. कंपनी इस चिपसेट के साथ अपना Laminar Flow Engine भी देगी. इससे फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है. यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आएगा. साथ ही यह भारत में इस सॉफ्टवेयर के साथ आने वाला पहला फोन भी होगा. 

OPPO Find X10 सीरीज का कैमरा

कैमरा इस फोन का एक और बड़ा अट्रैक्शन है. OPPO Find X10 Pro Max में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके मुख्य कैमरे में f/1.5 अपर्चर और 1/1.3 इंच का ISOCELL HPC सेंसर दिया जाएगा. इसके साथ 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा. टेलीफोटो कैमरे में ISOCELL HP5 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) दिया जाएगा. फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए फोन में LUMO Hyper Pixel और LUMO True Image इंजन भी मिलेंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा. 

यह भी पढ़ें - Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

OPPO Find X10 सीरीज में क्या खास फीचर्स मिलेंगे?

Find X10 मॉडल में 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है. इसमें Dimensity 9600M चिपसेट, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है. फोन में 8,000mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है. इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. OPPO Find X10 Pro Max की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होने की जानकारी दी गई है. 
 
OPPO Find X10 की कीमत कितनी होगी?

भारत में OPPO Find X10 सीरीज में Find X10 और Find X10 Pro Max मॉडल आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Find X10 की शुरुआती कीमत करीब 89,990 रुपये हो सकती है, जबकि Pro Max मॉडल की कीमत लगभग 1,29,990 रुपये रहने का अनुमान है, हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है. 
 
यह भी पढ़ें - इंटरनेट की स्पीड पर भी पड़ता है केबल का असर? CAT 6 और CAT 6A का अंतर समझें

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget