एक्सप्लोरर

Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

Samsung और LG दोनों ब्रांड Smart TV में शानदार स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स देते हैं, लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और ऑपरेटिंग सिस्टम में अंतर है. जानिए किस कंपनी का टीवी बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • दोनों AI वॉयस असिस्टेंट, गेमिंग फीचर्स, HDMI 2.1 सपोर्ट करते हैं.

स्मार्ट टीवी के बाजार में Samsung और LG दोनों ही फेमस ब्रांड हैं, लेकिन इनमें से बेहतर कौन है, इसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. यह दोनों कंपनियां अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से टीवी मॉडल पेश करती हैं, लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और स्मार्ट टीवी सिस्टम में कुछ जरूरी अंतर हैं. LG अपने OLED टीवी और webOS प्लेटफॉर्म के लिए जाना जाता है, जबकि Samsung के पास QD-OLED, QLED और Tizen जैसे ऑप्शन हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि Samsung और LG Smart TV में किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी ज्यादा दमदार है. 

Samsung और LG Smart TV में किसकी टेक्नोलॉजी ज्यादा दमदार है?

LG साल 2016 से OLED टीवी बना रहा है और इसके मॉडल में WOLED पैनल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है. वहीं Samsung ने 2022 में OLED टीवी बाजार में कदम रखा था. इसके प्रीमियम मॉडल में QD-OLED टेक्नोलॉजी मिलती है. इन दोनों की अपनी खूबियां हैं.

Samsung और LG Smart TV में किसकी स्क्रीन ज्यादा दमदार है?

Samsung और LG दोनों ही अच्छी स्क्रीन क्वालिटी वाले Smart TV बनाते हैं, लेकिन इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में कुछ अंतर है. LG अपने OLED टीवी के लिए जाना जाता है, जबकि Samsung के प्रीमियम मॉडल में QD-OLED टेक्नोलॉजी मिलती है. साथ ही दोनों ही बेहतर रंग और शानदार पिक्चर क्वालिटी देने के लिए बनाए गए हैं. वहीं सामान्य LED टीवी में भी दोनों ब्रांड की स्क्रीन में अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में बेहतर ऑप्शन मॉडल, स्क्रीन टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. 
 
पैनल से लेकर स्मार्ट फीचर्स तक क्या है अंतर?
 
यह दोनों कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम LED टीवी तक पेश करती हैं. कम कीमत वाले LG मॉडल में IPS और VA, दोनों तरह के पैनल मिल सकते हैं. IPS पैनल में कॉन्ट्रास्ट कम हो सकता है, जबकि Samsung के बजट मॉडल में आमतौर पर VA पैनल मिलता है, जो बेहतर ब्लैक लेवल दे सकता है, हालांकि इसमें व्यूइंग एंगल थोड़ा सीमित हो सकता है. प्रीमियम रेंज में दोनों ब्रांड Mini LED जैसी टेक्नोलॉजी भी दे रहे हैं. LG स्मार्ट टीवी में webOS और Samsung टीवी में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. इन दोनों में ऐप्स, स्ट्रीमिंग कंटेंट और रिकमेंडेशन के लिए होम स्क्रीन दी जाती है. 

यह भी पढ़ें - एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?

AI फीचर्स और वॉइस असिस्टेंट

यह दोनों ब्रांड Amazon Alexa सपोर्ट करते हैं. LG का ThinQ AI और Samsung का Bixby इनके अपने वॉइस असिस्टेंट हैं. साथ ही दोनों कंपनियों ने Microsoft Copilot को भी अपने टीवी प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है. 

गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी सही है?

इन दोनों ब्रांड के मिड-रेंज और प्रीमियम मॉडल में HDMI 2.1, VRR और गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ मॉडल 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट भी सपोर्ट करते हैं. Samsung के 2026 मॉडल में DLG फीचर भी दिया गया है, जो रिफ्रेश रेट बढ़ा सकता है, लेकिन इसके लिए स्क्रीन का एक्टिव रेजोल्यूशन आधा हो जाता है. 

यह भी पढ़ें - 10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget