एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम का बड़ा एलान! अब फटाफट बढ़ जाएगी रीच, डाल सकेंगे अनलिमिटेड स्टोरी, जानिए पूरी जानकारी

Instagram Story: अगर आप इंस्टाग्राम पर दिनभर में कई स्टोरी पोस्ट करते हैं और सोचते हैं कि इससे आपकी रीच कम हो जाती है तो आपके लिए खुशखबरी है.

Instagram Story: अगर आप इंस्टाग्राम पर दिनभर में कई स्टोरी पोस्ट करते हैं और सोचते हैं कि इससे आपकी रीच कम हो जाती है तो आपके लिए खुशखबरी है. इंस्टाग्राम ने आधिकारिक तौर पर यह साफ किया है कि उसने उस बग को ठीक कर दिया है जिसकी वजह से ज्यादा स्टोरी डालने वाले यूजर्स की पहुंच घट रही थी.

बग की वजह से घट रही थी रीच

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक वीडियो के जरिए बताया कि यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे थे कि एक दिन में ज्यादा स्टोरी डालने पर उनकी रीच घट जाती है. उन्होंने कहा कि यह कोई जानबूझकर किया गया कदम नहीं था बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी थी. अब इसे ठीक कर दिया गया है और जितनी चाहें उतनी स्टोरी डालने पर आपकी रीच सीमित नहीं होगी.

हर स्टोरी देखने की गारंटी नहीं

मोसेरी ने यह भी स्पष्ट किया कि बग हटाने का मतलब यह नहीं है कि आपके सभी फॉलोअर्स हर स्टोरी देखेंगे. अगर कोई यूजर बहुत ज्यादा स्टोरी डालता है तो कई बार फॉलोअर्स थककर उन्हें स्किप भी कर सकते हैं. यानी यह आपके कंटेंट और फॉलोअर्स की रुचि पर भी निर्भर करेगा.

छह महीने से परेशान थे यूजर्स

थ्रेड्स पर एक यूजर ने दावा किया है कि यह बग करीब छह महीने से क्रिएटर्स को परेशान कर रहा था. इसका मतलब है कि इस दौरान करोड़ों यूजर्स की स्टोरीज की रीच अनजाने में ही कम हो रही थी जिससे व्यू काउंट पर भी बड़ा असर पड़ा. खासतौर पर उन क्रिएटर्स को नुकसान हुआ जो ब्रांड डील्स और प्रमोशन के जरिए कमाई करते हैं.

इंस्टाग्राम पर कमाई का तरीका

गौरतलब है कि इंस्टाग्राम सीधे तौर पर व्यूज के पैसे नहीं देता. बल्कि क्रिएटर्स को स्पॉन्सरशिप, ब्रांड कोलैबोरेशन, प्रोडक्ट प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीकों से आय होती है. ऐसे में स्टोरी की रीच घटने का मतलब उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ना था.

लगातार नए फीचर्स की टेस्टिंग

पिछले कुछ महीनों में इंस्टाग्राम कई नए फीचर्स पेश कर चुका है. हाल ही में कंपनी ने करीब एक दशक बाद iPad के लिए ऐप लॉन्च किया है और यूट्यूब जैसी पिक्चर-इन-पिक्चर मोड पर भी काम कर रही है जिससे रील्स को फ्लोटिंग विंडो में देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

फेस्टिव सेल में सस्ते के चक्कर में मत फंसना! एक गलती और जेब हो जाएगी खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget