एक्सप्लोरर

Apple Watch की बिक्री में भारी गिरावट, 2024 में 20% घटी, जानिए क्या है कारण

2024 में फीचर्स की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण Apple Watch की बिक्री में करीब 20% की भारी गिरावट दर्ज की गई.

Apple Watch की पॉपुलैरिटी में इस बार गिरावट देखी गई है. साल 2024 में Apple Watch की बिक्री (शिपमेंट) में लगभग 20% की कमी आई है. यह जानकारी मार्केट रिसर्च कंपनी Counterpoint की नई रिपोर्ट से सामने आई है. बता दें कि साल 2023 में भी बिक्री में करीब 10% की गिरावट आई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple की इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे अहम बात यह है कि नए Apple Watch मॉडल्स में कोई खास बदलाव नहीं किए गए. इससे लोगों की इनमें दिलचस्पी कम हो गई है. खासतौर पर Apple Watch Series 10 ($399) को अमेरिका जैसे बाजारों में ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला, क्योंकि अब वहां के ग्राहक स्मार्टवॉच पर ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते.

वहीं, Apple की तुलना में Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच की बिक्री बढ़ी है. यानी बाकी ब्रांड्स इस समय Apple से बेहतर कर रहे हैं.

महंगे हो सकते हैं आने वाले मॉडल

एक और बड़ी वजह है अमेरिका और वियतनाम के बीच चल रही टैरिफ (शुल्क) की समस्या. Apple की ज़्यादातर घड़ियां वियतनाम से अमेरिका आती हैं. अगर टैरिफ पर कोई छूट नहीं मिली, तो अमेरिका में इन घड़ियों की कीमत और बढ़ सकती है. Apple के एक विश्लेषक ने बताया कि इन बढ़ी हुई कीमतों का बोझ ग्राहक को ही उठाना पड़ेगा.

कुछ जगहों पर अब भी ग्रोथ

हालांकि, पूरी दुनिया में गिरावट के बावजूद दो जगहों पर Apple Watch की बिक्री बढ़ी है. भारत, जहां लोगों की रुचि अब भी बनी हुई है. बच्चों की स्मार्टवॉच, जो 2024 में इकलौता बढ़ने वाला सेगमेंट रहा.

क्या है समाधान?

Counterpoint का मानना है कि अगर Apple को अपनी स्मार्टवॉच की बिक्री फिर से बढ़ानी है, तो उसे अपने Watch SE और Watch Ultra मॉडल्स में कुछ नए बदलाव लाने होंगे. साथ ही, डिज़ाइन और फीचर्स में भी कुछ ऐसा नया लाना होगा जो ग्राहकों को फिर से आकर्षित कर सके.

जहां एक तरफ स्मार्टवॉच मार्केट आगे बढ़ रहा है, वहीं Apple के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा. अब देखना होगा कि कंपनी आगे क्या नए कदम उठाती है. क्या आप भी Apple Watch इस्तेमाल करते हैं या किसी और ब्रांड की स्मार्टवॉच को पसंद करते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Start Learning Coding: Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
Coding सीखने की सही शुरुआत कैसे करें, यह किस उम्र में सीखना सही?
एक Google Search के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानें डिटेल
एक Google Search के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानें डिटेल
iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड
iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget