एक्सप्लोरर

Samsung का सबसे स्लिम स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द होगा लॉन्च, जानें भारत में कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग ने Galaxy S25 Edge के लिए Tandem OLED तकनीक का इस्तेमाल किया है जो पहले Apple के iPad Pro में देखने को मिली थी.

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन 13 मई को लॉन्च किया जाएगा और माना जा रहा है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स अभी नहीं आई हैं, लेकिन कई लीक के जरिए इसके बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है.

डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy S25 Edge को बेहद पतले डिजाइन के साथ लाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी मोटाई सिर्फ 6.4mm होगी. सैमसंग ने इसके लिए Tandem OLED तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो पहले Apple के iPad Pro में देखने को मिली थी. इस तकनीक से फोन पतला और हल्का बनता है, साथ ही स्क्रीन की क्वालिटी भी बनी रहती है.

फोन में 6.6-इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा.

चिपसेट और कैमरा
Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बाकी S25 सीरीज में भी इस्तेमाल हो रहा है. इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आएगी.

कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है. हालांकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं होगा, लेकिन कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की हो सकती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स
बैटरी के मामले में यह फोन थोड़ा कमजोर हो सकता है. अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इसमें 3,900mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि Galaxy S25 (4,000mAh) और S25+ (4,900mAh) से कम है. फिर भी इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

UI के अच्छे ऑप्टिमाइजेशन की वजह से बैटरी बैकअप बेहतर रहने की उम्मीद है.

भारत में संभावित कीमत
Galaxy S25 Edge की कीमत भारत में 1,05,000 से 1,15,000 रुपये के बीच हो सकती है. यह Galaxy S25+ और Ultra के बीच का ऑप्शन होगा.

  • Galaxy S25 की कीमत: 80,999 से शुरू
  • Galaxy S25+ की कीमत: ₹99,999
  • Galaxy S25 Ultra की कीमत: ₹1,29,999

अगर इस प्राइस रेंज में Samsung अच्छी कैमरा क्वालिटी, पतला डिज़ाइन और फ्लैगशिप प्रोसेसर देता है, तो यह फोन प्रीमियम खरीदारों के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

बता दें कि ये सभी जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए पूरी पुष्टि के लिए 13 मई को होने वाले सैमसंग के ऑफिशियल लॉन्च का इंतज़ार करना बेहतर रहेगा. 

1,15,000 वाले इन फोन के बारे में भी जान लें 

  • Apple iPhone 15 Pro- इसमें 48MP का एडवांस्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जो बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए जाना जाता है.
  • Google Pixel 8 Pro- इसमें 50MP का मेन सेंसर और Google का computational photography सपोर्ट है, जो लो-लाइट और पोर्ट्रेट शॉट्स में शानदार रिजल्ट देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget