एक्सप्लोरर

डेस्कटॉप या लैपटॉप में ये प्रोडक्ट यूज करते हैं तो हो जाएं अलर्ट, अकाउंट हो सकता है खाली

ब्राउज़िंग के लिए अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर माइक्रोसॉफ्ट एज का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं. CERT-In ने एक अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि इस ब्राउज़र में बग की समस्या है.

लैपटॉप और डेस्कटॉप हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. दफ्तर में कामकाज से लेकर घरों में पढ़ाई-लिखाई के लिए हम सब इनका इस्तेमाल करते हैं. इंटरनेट पर कुछ सर्च करना हो तो हम या तो सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल करते हैं या फिर माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट एज को यूज करते हैं. अगर आप भी माइक्रोसॉफ्ट का ये प्रोडक्ट यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं. दरअसल, कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में एक बड़ा बग खोज निकाला है. इस बग के जरिए हैकर्स आपके सिस्टम की सिक्योरिटी को तोड़कर आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं. यहां तक कि आपका पैसा भी साफ कर सकते हैं.

बग के लिए अलर्ट कंप्यूटर एमरजैंसी रिस्पांस टीम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश किया है. अलर्ट में कहा गया है कि Microsoft Edge (Chromium) में एक बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स किसी के सिस्टम को हैक कर सकते हैं. बता दें, CERT-In हर महीने लगभग किसी न किसी ऐप  या ब्राउज़र में बग या अन्य समस्या निकालती है. CERT-In का मकसद लोगों की जानकारी को सुरक्षित और उन्हें सेफ ब्राउज़िंग का अनुभव प्रदान करना है. रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का वर्जन 109.0.1518.61 बग से प्रभावित है.

सिस्टम को हैक होने से ऐसे बचाएं

कंप्यूटर एमरजैंसी रिस्पांस टीम ने लोगों से कहा है कि वे इस बग बचने के लिए तुरंत अपने माइक्रोसॉफ्ट एज को अपडेट कर लें. माइक्रोसॉफ्ट ने ब्राउज़र का नया अपडेट भी जारी कर दिया है. ब्राउज़र को अपडेट करने के लिए सबसे पहले इस ऐप को खोलें और फिर टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करें. अब सेटिंग में जाएं, यहां आपको 'अबाउट माइक्रोसॉफ्ट एज' के ऑप्शन में जाना है. इस पर क्लिक करते ही आपको अपडेट का ऑप्शन मिलेगा. ब्राउज़र को अपडेट करने के बाद एक बार इसे रीस्टार्ट कर लें.

ध्यान रखें ये बात 

समय-समय के साथ अपने वेब ब्राउज़र या सर्च इंजन को अपडेट करते रहें ताकि बग और सिक्योरिटी से जुड़ी समस्या न आए. अगर आप सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं करते हैं तो इस बात के चांसेस बढ़ जाते हैं कि हैकर्स आपके सिस्टम को हैक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S23 सीरीज में मिलेगा गोरिल्ला ग्लास Victus 2 का प्रोटेक्शन, खासियत जान उड़ेंगे होश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget