एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S23 सीरीज में मिलेगा गोरिल्ला ग्लास Victus 2 का प्रोटेक्शन, खासियत जान उड़ेंगे होश

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में आपको गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी. ये पहली स्मार्टफोन सीरीज है जिसमें गोरिल्ला ग्लास Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

कोरियन कंपनी सैमसंग 1 फरवरी को अपने सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज से पर्दा उठाएगी. इस सीरीज के तहत कंपनी 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें सैमसंग गैलेक्सी S23, सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा है. लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की कीमत और स्पेक्स को लेकर इंटरनेट पर कई जानकारी लीक हो चुकी है. इस बीच इस सीरीज को लेकर ये खबर सामने है कि इसमें गोरिल्ला ग्लास Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है. S23 सीरीज पहली ऐसी सीरीज है जिसमें गोरिल्ला ग्लास Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जा रहा है.

क्या है इसकी खासियत

गोरिल्ला ग्लास Victus 2 को पिछले साल नवंबर में कॉर्निंग ने पेश किया था. कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास बनाने वाली कंपनी है. गोरिल्ला ग्लास Victus 2 को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि ये कंक्रीट जैसी खुरदरी जगह पर गिरने से भी नहीं टूटेगा और इसमें कोई खरोच नहीं आएगी. साथ ही ये बताया कि इस ग्लास को कंक्रीट जैसी सतह पर 1 मीटर ऊपर और डामर जैसी सतह पर 2 मीटर ऊपर से गिराया जाए तो इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी आपका मोबाइल फोन पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा. S23 सीरीज से पहले सैमसंग गैलेक्सी S22 में भी गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन दी गई थी. 

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में ग्राहकों को 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. इसके बेस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है. जबकि टॉप एंड वैरिएंट यानी सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है. मोबाइल फोन 8GB रैम से लेकर 12GB रैम तक के ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जेनरेशन 2 चिपसेट पर काम करेंगे. सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज1 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होनी है.

सैमसंग के अलावा चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 7 फरवरी को कई गैजेट्स एक साथ लांच करने वाली है. कंपनी वनप्लस 11R और वनप्लस 11 5G को इस दिन लांच करेगी. इसके अलावा एक स्मार्ट टीवी, आईपैड और ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! Airtel ने ज्यादा इंटरनेट चलाने वालों के लिए लॉन्च किए 2 नए प्लान, फ्री में मिलेगा ये सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?
6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव
6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव
टेबल पर कैसे रखना चाहिए फोन, कैसे एक गलती से खराब हो सकता है डिवाइस?
टेबल पर कैसे रखना चाहिए फोन, कैसे एक गलती से खराब हो सकता है डिवाइस?

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
संजय राउत का ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- 'निर्वाचन आयोग में कसाईखाना...'
संजय राउत का ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- 'निर्वाचन आयोग में कसाईखाना...'
ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 बड़े मीडिया हाउस पर लगाया बैन जज ने हटाया
ट्रंप को कोर्ट से झटका, CNN समेत 3 बड़े मीडिया हाउस पर लगाया बैन जज ने हटाया
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
ECI SIR Row Live: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
LIVE: 'विश्वसनीयता खत्म', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार पर तंज, EC को लेकर क्या कहा
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश
CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश
Embed widget