एक्सप्लोरर

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण

Phone Tips: कड़ाके की ठंड पड़ते ही स्मार्टफोन अचानक आलसी और स्लो क्यों हो जाता है? क्या फोन की खराबी आती हैं क्या कुछ और वजह होती है. जान लीजिए पूरी खबर.

Phone Tips: गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप की वजह से हमारा स्मार्टफोन आग की तरह तपने लगता है और हैंग होता है. तो बात तुरंत समझ में आ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कड़ाके की ठंड पड़ते ही आपका फोन अचानक स्लो हो जाता है? कई बार तो बैटरी 40 या 50 प्रतिशत दिखने के बावजूद फोन अचानक स्विच ऑफ हो जाता है और स्क्रीन पर उंगली चलाने पर टच भी देर से काम करता है. हम अक्सर सोचते हैं कि शायद फोन पुराना हो गया है.

लेकिन असली वजह आपके आसपास का गिरता हुआ तापमान है. जिस तरह ज्यादा ठंड में हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं और काम करने की रफ्तार धीमी हो जाती है ठीक वैसा ही असर हमारे फोन के अंदर लगे पुर्जों पर भी पड़ता है. चलिए आपको बताते  हैं कि सर्दियों में आखिर हमारे फोन स्लो क्यों हो जाता है.

बैटरी के अंदर जमने लगता है केमिकल का बहाव

सर्दियों में फोन के अचानक स्लो होने हो जाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसकी बैटरी का होता है. आजकल के लगभग सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन (Lithium-Ion) बैटरी लगी होती है. यह बैटरी अंदर होने वाले केमिकल रिएक्शन के जरिए फोन को बिजली सप्लाई करती है. इसके अंदर लिक्विड में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. जिनके जरिए आयन एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते हैं और फोन को पावर मिलती है. लेकिन जैसे ही बाहर का तापमान गिरता है और कड़ाके की ठंड पड़ती है. बैटरी के अंदर का यह केमिकल गाढ़ा होने लगता है. 

इससे आयन के दौड़ने की रफ्तार एकदम धीमी पड़ जाती है और बैटरी का अंदरूनी रेजिस्टेंस बढ़ जाता है. जब बैटरी फोन के प्रोसेसर को जरूरत के मुताबिक तुरंत करंट सप्लाई नहीं कर पाती तो फोन का सिस्टम खुद को अचानक क्रैश होने से बचाने के लिए प्रोसेसर की स्पीड को कम कर देता है. यही वजह है कि ठंड में फोन अचानक हैंग होने लगता है और बैटरी परसेंट तेजी से गिरता दिखता है.


Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण

ठंडी स्क्रीन और डिस्प्ले पिक्सल भी स्लो हो जाते हैं

सिर्फ बैटरी ही नहीं कड़ाके की ठंड आपके फोन की स्क्रीन यानी डिस्प्ले पर भी सीधा असर डालती है. अगर आपके पास थोड़ा 10-15 हजार वाला स्मार्टफोन है जिसमें एलसीडी डिस्प्ले लगी है. तो आपको सर्दियों में यह दिक्कत ज्यादा महसूस होगी. दरअसल एलसीडी का मतलब ही लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले होता है. जब तापमान बहुत ज्यादा कम हो जाता है. तो स्क्रीन के अंदर मौजूद यह बारीक लिक्विड क्रिस्टल भी ठंडे होकर सुस्त पड़ जाते हैं और रंग बदलने या मूव होने में सामान्य से ज्यादा वक्त लेते हैं. 

इसकी वजह से जब आप स्क्रीन को स्क्रॉल करते हैं या कोई वीडियो चलाते हैं. तो स्क्रीन पर धुंधली परछाई दिखती है और लगता है कि फोन अटक-अटक कर चल रहा है. इसके अलावा ठंड में हमारी उंगलियों की त्वचा भी एकदम रूखी और ठंडी हो जाती है. जिससे फोन का कैपेसिटिव टच सेंसर हमारी उंगली के इलेक्ट्रिक सिग्नल को ठीक से पकड़ नहीं पाता और टच रिस्पॉन्स काफी स्लो महसूस होता है.


Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण

यह भी पढ़ें: Deleted Photos: रीसेट के बाद भी वापस आ जाती हैं डिलीट हुई फोटोज, जानें क्यों

सर्दियों में फोन को स्लो होने से कैसे बचाएं?

अगर आप भी सर्दियों में अपने फोन की स्पीड को बरकरार रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान सी बातों का ध्यान रख सकते हैं. सबसे पहले तो ठंड में फोन को हाथ में लेकर चलने या बाइक के हैंडल पर लगाने के बजाय अपनी जैकेट या पैंट की अंदरूनी जेब में रखें जिससे आपके शरीर की गर्मी से फोन का तापमान सामान्य बना रहे. फोन पर एक अच्छा सा मोटा बैक कवर या थर्मल केस चढ़ाकर रखें. 

जो बाहरी ठंडी हवा को सीधे बैटरी तक पहुंचने से रोकता है. एक बेहद जरूरी नियम यह भी है कि अगर आपका फोन तेज ठंड में एकदम बर्फ जैसा ठंडा हो गया है तो उसे तुरंत चार्जर पर बिल्कुल न लगाएं. बेहद ठंडी बैटरी को चार्ज करने से उसके अंदर की प्लेटें हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं. पहले फोन को कमरे के नार्मल टेंपरेटर पर आने दें और उसके बाद ही चार्जिंग पर लगाएं. 

यह भी पढ़ें: Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget