एक्सप्लोरर

Motorola Edge 50 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें AI फीचर्स वाले फोन की डिटेल्स

Motorola AI Phone: मोटोरोला भारत में एआई फीचर्स के साथ एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. आइए हम आपको इस फोन के कुछ संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Motorola Edge 50 Pro: मोटोरोला भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. यह मोटोरोला का एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा. इस फोन का नाम Motorola Edge 50 Pro होगा, जो अपने पिछले फोन Motorola Edge 40 Pro का अपग्रेड वर्ज़न होगा. इस फोन की लॉन्च डेट अब कंफर्म हो गई है. इस फोन की सबसे खास बात है कि यह एआई फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं. 

हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन्स का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस फोन के बारे में बहुत सारी लीक रिपोर्ट्स पिछले कई हफ्तों से फैल रही है, जिसके जरिए हमें इस फोन के साथ आने वाले कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स का पता चल गया है.

165Hz रिफ्रेश रेट वाली कर्व्ड डिस्प्ले

इस फोन में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले हो सकती है, जो एक हाई पीक ब्राइटनेस और 165Hz के एक हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomn Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है, जो कि एक लेटेस्ट और पॉवरफुल चिप है. अगर फोन में यही चिपसेट होता है तो यूज़र्स इस फोन में कई घंटों तक Genshin Impact जैसे हेवी लोड और ग्राफिक्स वाले वीडियो गेम को भी आसानी से खेल पाएंगे. हालांकि, इस फोन में ग्राफिक्स के लिए किस जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

50W वायरलैस फास्ट चार्जिंग

इस फोन में एक शानदार प्रोसेसर के साथ 4500mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है, जो 125W वायर्ड और 50W वायरलैस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. ऐसे में वीडियो गेमर्स के लिए काफी खुशी की बात है क्योंकि वो पॉवरफुल प्रोसेस के साथ घंटों तक गेम तो खेल ही सकते हैं, साथ ही चार्ज कम या खत्म होने पर भी 50W की फास्ट चार्जिंग स्पीड से वीडियो गेम खेलते हुए फोन को चार्ज भी कर पाएंगे.

कैमरा सेटअप भी होगा शानदार

इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में अभी तक कोई पक्की लीक रिपोर्ट भी नहीं आई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैशलाइट के साथ तीन कैमरों का सेटअप होगा. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP के OIS सेंसर्स के साथ आ सकता है, जबकि दूसरा और तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस से लैस हो सकते हैं. फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि यह फोन Android 14 पर बेस्ड लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आया बेहद जरूरी प्राइवेसी फीचर, अब कोई नहीं ले पाएगा डीपी का स्क्रीनशॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget