एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में छात्रा ने पापा का अकाउंट कराया खाली, जानिए कैसे हुआ ये स्कैम

एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपने पिताजी का बैंक अकाउंट स्कैमर्स के हाथों साफ करवा दिया. 

फैन फॉलोइंग, लाइमलाइट और ट्रेंडिंग में आज हर कोई रहना चाहता है. छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल मजबूत करना चाहते हैं. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम पर आजकल लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए काफी कुछ ट्राई करते हैं. अगर आप भी इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें क्योंकि ऐप पर एक मायावी खेल चल रहा है. दरअसल, मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रहने वाली एक 16 साल की छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में अपने पिताजी के अकाउंट से 55,000 रुपये ठगों के हवाले कर दिए.  

 ये है मामला

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का अकाउंट उसके पिताजी के मोबाइल फोन में बना था और वह उसी फोन से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती थी. एक दिन उसे सोनाली सिंह नाम की लड़की की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसके बाद सोनाली ने उसे फॉलोअर्स बढ़ाने की बात कही. सोनाली ने लड़की से कहा कि उसके अकाउंट पर 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स आ सकते हैं लेकिन इसके लिए उसे कुछ पैसे देने होंगे. फॉलोअर्स का नाम सुनते ही छात्रा खुशी से पागल हो गई और उसमें पिताजी के अकाउंट से पैसे लेकर सोनाली के अकाउंट में पहले 600 रुपये ट्रांसफर किए. इसपर सोनाली ने कहा कि इतने में केवल 10,000 फॉलोअर्स मिलेंगे. 

सोमवार को जब छात्रा को एहसास हुआ कि फॉलोअर्स नहीं बड़े हैं तो उसने सोनाली से पैसे लौटाने को कहा लेकिन सोनाली ने बैंक प्रॉब्लम बताकर छात्रा से कहा कि वो अपने पिताजी के अकाउंट से बचे हुए पैसे भी ट्रांसफर कर दें ताकि वह एक साथ सारे पैसे वापस कर पाए. इस पर छात्रा ने यकीन कर लिया और 8 ट्रांजैक्शन कर छात्रा ने सोनाली के अकाउंट में 55,128 रुपये डाल दिए. जब छात्रा के पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने फौरन पुलिस में एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पूरा मामला पुलिस को बताया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और यूपीआई आईडी को ट्रैक किया जा रहा है.

इंस्टा पर कभी न करें ये गलती

सोशल मीडिया ऐप पर फ्रॉड करने का ये बेहद कॉमन तरीका है जहां लोग फॉलोअर्स बढ़ाने की बात अलग-अलग तरह से करते हैं. हर कोई चाहता है कि उसके फॉलोअर्स बढ़ जाए इसलिए वो आसानी से इस लालच में आ जाता है और अपनी निजी जानकारी अननोन व्यक्ति को दे बैठता है. हमेशा ध्यान रखें कि मेहनत के अलावा फॉलोअर्स बढ़ाने का कोई सही तरीका नहीं है. अगर आप ऐप पर अपना टैलेंट या स्किल्स दिखाकर फॉलोअर्स गेन करते हैं तो ये सबसे सही और सुरक्षित तरीका है. ध्यान रखें, कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी भी व्यक्ति को न बताएं . सोशल मीडिया ऐप्स का समझदारी और सतर्क रहकर इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ेंं:  वाह रे टेक्नोलॉजी! अब स्मार्टवॉच पर मिलेगा चैट जीपीटी से डायरेक्ट जवाब, वीडियो से समझिए कैसे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
एकदम सस्ते हो जाएंगे सोलर पैनल, वैज्ञानिकों के हाथ लगी यह बड़ी कामयाबी
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget