Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Nitesh Tiwari की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा फिल्म में Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash, Sunny Deol और Ravi Dubey जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल ही में दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित Ramayana Pratham Sankalp इवेंट में पूरी स्टार कास्ट पहली बार एक साथ मंच पर नजर आई।
इस दौरान Yash, जो फिल्म में Ravan का किरदार निभा रहे हैं, ने Ranbir Kapoor और Sai Pallavi की जमकर तारीफ की। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान तब गया जब उनसे पूछा गया कि फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज कौन होगा। सभी को उम्मीद थी कि वह Ranbir या Sai Pallavi का नाम लेंगे, लेकिन Yash ने Ravi Dubey का नाम लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि Ravi Dubey ने Lakshman के किरदार में शानदार काम किया है और फिल्म रिलीज होने के बाद हर कोई उनका फैन बन जाएगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर Ravi Dubey को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है

























