Avengers: Doomsday का ट्रेलर आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ट्रेलर में Robert Downey Jr. पहली बार Doctor Doom के लुक में नजर आए, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। वहीं Thor, Captain America और Loki की झलक ने भी लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी। ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं