एक्सप्लोरर

पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! भारत का पहला Gold ATM इस शहर में खुल चुका है

Goldsikka Pvt Ltd ने हैदराबाद की स्टार्टअप टेक्नोलॉजी कंपनी OpenCube Technologies Pvt Ltd के साथ पार्टनरशिप की है. पार्टनरशिप के बाद दोनों ने देश का पहला गोल्ड ATM लॉन्च किया है.

First Gold ATM: नॉर्मली एटीएम का इस्तेमाल कैश निकालने के लिए होता है. लोग खटाक से कार्ड लगाते हैं, इंस्ट्रक्शन फॉलो कर पिन डालते हैं और कैश निकलकर आ जाता है. अब अगर हम आपसे कहें कि ATM से सोना निकाला जा सकता है. इसे पढ़कर शायद आप हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह बात सच है. दरअसल, हैदराबाद में देश का पहला गोल्ड एटीएम खुला है, इससे गोल्ड निकाला जा सकता है. आइए इस एटीएम के बारे में डिटेल में जानते हैं.

पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के

Goldsikka Pvt Ltd ने हैदराबाद की स्टार्टअप टेक्नोलॉजी कंपनी OpenCube Technologies Pvt Ltd के साथ पार्टनरशिप की है. पार्टनरशिप के बाद दोनों ने देश का पहला गोल्ड ATM लॉन्च किया है. इस एटीएम में पांच किलो तक गोल्ड को स्टोर किया जा सकता है. कस्टमर्स इस एटीएम से गोल्ड के सिक्कों को निकाल सकते हैं. कंपनी के सीईओ सी तरुज ने बताया कि गोल्ड एटीएम में 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के स्टोर किए गए हैं. इस एटीएम के जरिए कस्टमर्स डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आसानी से गोल्ड कॉइन निकाल सकते हैं. तरुज ने आगे कहा कि मशीन में स्टोर सोने के सिक्के 24-कैरेट के हैं और ये 100 प्रतिशत रियल हैं.

सुरक्षा का भी रखा गया पूरा ध्यान

कंपनी के मुताबिक, गोल्ड एटीएम में सेफ्टी के लिए पूरा बंदोबस्त किया गया है. इसमें साउंड अलार्म सिस्टम के साथ बिल्ट-इन कैमरा लगाया गया है. इसके अलावा एटीएम के आसपास तीन CCTV कैमरे भी लगे हैं. वहीं, सिक्योरिटी को और पुख्ता करने के लिए लोकल पुलिस की मदद भी ली जा रही है. कंपनी से सवाल किया गया की अगर राशि डेबिट होने पर सोना नहीं निकला तो क्या होगा? इस पर कंपनी ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. अगर ऐसा होता भी है तो पैसा 24 घंटे के अंदर अकाउंट में वापस कर दिया जाएगा.

इन जगहों पर लगाए जाएंगे गोल्ड एटीएम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डसिक्का कंपनी इस समय हैदराबाद के हवाई अड्डे पर तीन गोल्ड एटीएम लगाने की योजना बनाई है. खबर है कि अगले दो साल में पूरे भारत में 2000 से ज्यादा सोना निकालने वाले एटीएम लगा दिए जाएंगे. यह भी स्पष्ट कर दें कि कंपनी की तरफ से देश के अन्य शहरों में गोल्ड एटीएम लगाने से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें

Amazon Job Scam में एक महिला से हुई 3 लाख की ठगी, स्कैमर्स ने इस तरीके से किया पूरा स्कैम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget