एक्सप्लोरर

पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

पंखे वाला हीटर और बिना पंखे वाला हीटर गर्मी देने के लिए अलग-अलग तकनीक अपनाते हैं. जानें कौन जल्दी गर्माहट देता है, बिजली की खपत में क्या अंतर है और आपके कमरे के लिए कौन-सा हीटर बेहतर हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • कमरे और जरूरत के हिसाब से सही हीटर चुनें.

सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का यूज आम है, लेकिन हर हीटर गर्मी देने के लिए एक जैसा तरीका नहीं अपनाता है. कुछ हीटर चालू करते ही सामने बैठे व्यक्ति को गर्माहट देने लगते हैं, जबकि कुछ कमरे की हवा को गर्म करके तापमान बढ़ाते हैं. यही अंतर पंखे वाले हीटर, पैनल हीटर और इंफ्रारेड हीटर के काम करने के तरीके को अलग बनाता है.

हीटर खरीदते समय सिर्फ उसकी पावर या डिजाइन देखना काफी नहीं है. यह समझना भी जरूरी है कि वह गर्मी कहां पहुंचाता है, कितनी जल्दी गर्माहट महसूस होती है और यूज के दौरान आराम कैसा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंखे वाले और बिना पंखे वाले हीटर गर्मी कैसे देते हैं और दोनों की तकनीक में क्या अंतर है. 

पंखे वाला हीटर कैसे करता है काम?

पंखे वाले हीटर में एक हीटिंग एलिमेंट और पंखा होता है. हीटिंग एलिमेंट हवा को गर्म करता है और पंखा उस गर्म हवा को कमरे में फैलाता है. इस वजह से कम समय में गर्माहट महसूस होने लगती है. छोटे कमरे या थोड़ी देर के लिए गर्मी पाने में यह तरीका यूजफुल हो सकता है, हालांकि पंखे से हवा लगातार चलने के कारण आवाज हो सकती है. साथ ही हवा के साथ धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कण भी इधर-उधर फैल सकते हैं. 

बिना पंखे वाला हीटर कैसे देता है गर्मी?

बिना पंखे वाले हीटर में गर्मी देने की तकनीक उसके प्रकार पर निर्भर करती है. इंफ्रारेड हीटर हवा को पहले गर्म करने की जगह सामने मौजूद व्यक्ति तक सीधे गर्मी पहुंचाता है. इसकी गर्माहट धूप में मिलने वाली गर्मी जैसी महसूस हो सकती है और इसे चालू करने के बाद जल्दी महसूस किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर पैनल हीटर हवा को गर्म करके कमरे का तापमान धीरे-धीरे बढ़ाता है. इससे पूरे कमरे में समान गर्माहट फैल सकती है, लेकिन इसमें समय लगता है.

यह भी पढ़ें - टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

बिजली की खपत में कितना अंतर होता है?

हीटर की बिजली खपत उसकी पावर और यूज की अवधि पर निर्भर करती है. आमतौर पर पंखे वाले हीटर 1,500 से 2,000 वॉट और इंफ्रारेड हीटर 300 से 700 वॉट की रेंज में आते हैं. वही  पैनल हीटर की पावर आम तौर पर 750 से 2,000 वॉट तक हो सकती है. कम वॉट वाला हीटर हर स्थिति में ज्यादा किफायती हो, यह जरूरी नहीं है. कमरे का साइज, इंसुलेशन और कितनी जगह गर्म करनी है, इन बातों से भी फर्क पड़ता है. 

कौन-सा हीटर किस जरूरत के लिए बेहतर है?

अगर आपको छोटे कमरे में जल्दी गर्म हवा चाहिए, तो पंखे वाला हीटर यूजफुल हो सकता है. किसी खास जगह पर तुरंत गर्माहट पाने के लिए इंफ्रारेड हीटर एक ऑप्शन है. वहीं बेडरूम या लिविंग रूम में धीरे-धीरे और लगातार गर्माहट के लिए पैनल हीटर पर सही रहता है. 

यह भी पढ़ें - सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
Apple Home Collection क्या है? स्मार्ट लॉक से थर्मोस्टेट तक होंगे कनेक्ट
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget