एक्सप्लोरर

सस्ता iPhone 9 अब 15 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Apple iPhone 9 के बारे में लगातार खबरे आ रही हैं. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस नए स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है.

नई दिल्ली: अमेरिकी टेक कंपनी Apple अपना नया iPhone को लॉन्च करने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आगामी स्मार्टफोन सस्ता होगा जोकि iPhone 9 होगा और यह iPhone SE का अगला मॉडल कहा जाएगा. फिलहाल दुनिया भर में कोरोना वायरस की काफी दिक्कतें हैं, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी.

रिपोर्ट्स की मानें तो इस नए स्मार्टफोन का नाम iPhone SE 2 होगा. Apple ने iPhone 9 को 15 अप्रैल को लॉन्च करने के लिए एक इंटर्नल मीटिंग भी की है जिसमें इस बारे में बात हुई थी कि 15 अप्रैल को इसे लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी बिक्री 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी.

लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए यह माना जा रहा है कि Apple इस नए स्मार्टफोन को सिर्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिये लॉन्च करेगी. जबकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सिर्फ एक प्रेस रिलीज निकाल कर नए आईफोन के लॉन्च की जानकारी भी दे सकती है.

Apple का आने वाला यह स्मार्टफोन सस्ता होगा यानी इसे अफोर्डेबल सेगमेंट में उतारा जाएगा. क्योंकि iPhone SE कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन था.

मान जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 399 डॉलर (लगभग 29,000 रुपये) हो सकती है. लेकिन इसमें  कुछ फीचर्स को शायद जगह न मिले,  मान अज रहा है कि इस स्मार्टफोन में iPhone X सीरीज की तरह फेस आईडी का सपोर्ट नहीं मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 9 में 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है. इतना ही नहीं इसमें 3GB रैम का सपोर्ट मिलेगा. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Apple A13 Bionic चिपसेट दिया जाएगा. बात अगर इसके डिजाइन की करें तो डिजाइन के मामले में यह iPhone 8 से मिलता जुलता होगा.

यह भी पढ़ें 

Coronavirus Lockdown के चलते Samsung ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को बढ़ाया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget