एक्सप्लोरर

Coronavirus Lockdown के चलते Samsung ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को बढ़ाया

सैमसंग ने अपने प्रोड्क्टस पर वारंटी 31 मई, 2020 तक बढ़ा दी है. इन सभी प्रोड्क्टस पर वारंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2020 तक समाप्त हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने ग्राहकों को सुविधा देते हुए वारंटी बढ़ाने का फैसला किया है. सैमसंग ने अपने प्रोडक्टस पर वारंटी 31 मई, 2020 तक बढ़ा दी है. इन सभी प्रोड्क्ट्स पर वारंटी 20 मार्च से 30 अप्रैल, 2020 तक समाप्त हो रही है. कंपनी ने यह कदम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है. सैमसंग के अलावा अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी वारंटी बढ़ाने का निर्णय लिया है.

वनप्लस और शाओमी ने वारंटी बढ़ाने की घोषणा की

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने एक मार्च से 30 अप्रैल के दौरान समाप्त हो रही वारंटी समय को बढ़ाकर 31 मई कर दिया है. ओप्पो ने भी इस तरह वारंटी की अवधि बढ़ाते हुए अपने ग्राहकों के लिए आनलाइन मरम्मत सेवा शुरू की है. इसके जरिये ग्राहक आम समस्याओं या साफ्टवेयर से संबंधित दिक्कतों का हल पा सकते हैं.

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों से वारंटी के बारे में पूछताछ आ रही है. हम जल्द उनकी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे. वहीं टीवी, फीचरफोन और एक्सेसरीज कंपनी डेटल ने अपने उन प्रोडक्टस पर वारंटी की सीमा 60 दिन बढ़ाने की घोषणा की है. जिनपर वारंटी 20 मार्च से 20 मई, 2020 के दौरान समाप्त हो रही है.

टेक्नो और डेटल ने भी स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाने का फैंसला लिया 

टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन पर 20 मार्च से 31 मई के दौरान समाप्त हो रही वारंटी की सीमा को दो महीने बढ़ा दिया है. इनफिनिक्स इंडिया ने भी अपने प्रोडक्टस पर वारंटी का समय दो महीने बढ़ाने की घोषणा की है. डेटल के संस्थापक योगेश भाटिया ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू बंदी को देखते हुए हमने ग्राहकों को राहत देने के लिए वारंटी 60 दिन के लिए बढ़ा दी है.

इतना ही नहीं भारत की मोबाइल कंपनी लावा ने भी अपने सभी उत्पादों पर वारंटी का समय 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है. लावा ने अपने सेवा प्रबंधकों की एक विशेष टीम भी गठित की है, जो ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर या संदेश भेज उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करेगी.

यह भी पढ़ें 

10000 रुपये की कीमत तक में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, मिलती है दमदार बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget