एक्सप्लोरर

स्वदेशी विक्रम प्रोसेसर से चलेंगे भविष्य के सभी भारतीय रॉकेट

इसरो ने जिस कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को आज अंतरिक्ष में छोड़ा है वो खास तौर से सैन्य उद्देश्य के लिए है और आसमान से भारत के लिए खुफिया निगाहों की तौर पर काम करेगी.

श्रीहरीकोटा: भविष्य के सभी भारतीय रॉकेटों को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए गए विक्रम प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जिसने बुधवार को अपने अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 47 (पीएसएलवी-सी-47) को निर्देशित किया.

भारत के पीएसएलवी-सी-47 रॉकेट ने बुधवार सुबह अमेरिका से देश के उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-3 और 13 नैनो उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में रखा.

रॉकेट को पहली बार विक्रम प्रोसेसर के साथ फिट किया गया था, जिसे चंडीगढ़ स्थित सेमी-कंडक्टर प्रयोगशाला द्वारा अंतरिक्ष विभाग के तहत डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया था.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,  "भविष्य के सभी भारतीय रॉकेट स्वदेशी रूप से विकसित विक्रम प्रोसेसर द्वारा निर्देशित उड़ान भरेंगे.''

भारत में रॉकेट के दो परिवार हैं. पीएसएलवी और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी). इसरो 500 कि. ग्रा. के उपग्रह ले जाने की क्षमता वाला एक छोटा सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) भी विकसित कर रहा है.

विक्रम प्रोसेसर का उपयोग रॉकेट के नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण व सामान्य प्रसंस्करण अनुप्रयोगों के लिए भी किया जाता है.

कार्टोसैट-3 मिशन के निदेशक बी. आर. बीजू के अनुसार, पहली बार स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए विक्रम प्रोसेसर को पीएसएलवी-सी-47 रॉकेट में इस्तेमाल किया गया और इसका प्रदर्शन शानदार रहा.

बता दें कि  इसरो ने बुधवार सुबह ठीक 9.28 मिनट पर पीएसएलवी-सी47 से कार्टोसैट-3 सहित 13 दूसरे नैनो सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से लांच किया. ये नैनो-सैटेलाइट अमेरिका के लिए कॉमर्शियल उपयोग के लिए छोड़े गए हैं. लेकिन कार्टोसैट पूरी तरह से सुरक्षा के इस्तेमाल के लिए है. हालांकि, इसका उपयोग मौसम और प्राकृतिक-आपदा के समय में भी किया जा सकता है.

थर्ड जेनरेशन सैटेलाइट माने जाने वाला कार्टेसैट-थ्री में इस तरह के कैमरे लगे हैं कि पृथ्वी से करीब 500 किलोमीटर (509 किलोमीटर) दूर पोलर-ऑर्बिट से भी हाथ की कलाई पर बंधी घड़ी की सुईयों को देख कर उनकी तस्वीरें कमांड सेंटर में भेज सकता है. जानकारी के मुताबिक, इसमें थर्मल इमेजिंग कैमरा भी लगे हैं ताकि रात के अंधेरे में भी ये तस्वीरें ले सकता है. इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्टोसैट-थ्री का रिज़ॉल्यूशन मात्र 25 सेंटीमेटर है जबकि कार्टेसैट-टू का रिज़ॉल्यूशन करीब एक मीटर था.

माना जा रहा है कि देश की सेनाओं को जब भी किसी सर्जिकल स्ट्राइक या फिर बालाकोट जैसी एयर-अटैक की जरूरत होगी तो कार्टोसैट-3 का इस्तेमाल किया जायेगा.

अयोध्या फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दिसंबर के पहले हफ्ते में- जफरयाब जिलानी

संसद में गोड्से को देशभक्त बताने के बाद विपक्ष के निशाने पर साध्वी प्रज्ञा, आज हंगामे के आसार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- पेड़ रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं, ट्विटर पर जमकर हुए ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध
Google Gemini ने टेस्ट के दौरान कर दी हैकिंग! तीन कंपनियों के सिस्टम में ऐसे बनाई सेंध
SSD खराब हुआ तो क्या होगा? HDD से कितना अलग है मामला
SSD खराब हुआ तो क्या होगा? HDD से कितना अलग है मामला
क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget